9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरुधर एक्सप्रेस के पहिए हुए जाम, अचानक धधक उठीं लपटें, ट्रेन से कूदने लगे यात्री; बाराबंकी की घटना

Marudhar Express Fire: यूपी के बाराबंकी में मरुधर एक्सप्रेस के पहिए जाम होने से अचानक आग लग गई। ट्रेन में धुआं और लपटें देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाने के लिए कूदने लगे। जानिए क्या है पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Marudhar Express incident, Saidkhanpur train fire, train brake binding

मरुधर एक्सप्रेस के पहिए जाम होने से लगी आग | फोटो सोर्स- patrika.com

Marudhar Express Fire: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रविवार देर रात मरुधर एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के एक जनरल कोच के पहिए जाम होने की वजह से अचानक भीषण धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। चलती ट्रेन में आग देखकर यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और अपनी जान बचाने के लिए लोग ट्रेन से नीचे कूदने लगे। गनीमत यह रही कि रेलवे कर्मचारियों ने सही समय पर आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

रात 1 बजे अचानक मची अफरातफरी

यह घटना रविवार देर रात करीब 1:00 बजे की है, जब मरुधर एक्सप्रेस बाराबंकी की ओर बढ़ रही थी। जैसे ही ट्रेन सैदखानपुर स्टेशन के पास पहुंची, उसके जनरल कोच-3 के नीचे से चिंगारियां और काला धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पहियों के पास आग लग गई। स्टेशन मास्टर रफीक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट किया और आपातकालीन स्थिति में ट्रेन को सैदखानपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

यात्रियों में फैला खौफ

आधी रात को अचानक ट्रेन में आग की खबर से बोगी के अंदर बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग लगने की खबर से बोगी के अंदर भगदड़ मच गई और लोग खिड़की-दरवाजों से नीचे कूदने लगे।

क्यों लगी थी पहियों में आग?

स्टेशन मास्टर रफीक ने बताया कि यह हादसा 'ब्रेक बाइंडिंग' की वजह से हुआ। इसका मतलब है कि ट्रेन के ब्रेक पहियों से बुरी तरह चिपक गए थे। पहिए जाम होने के बाद भी जब ट्रेन चलती रही, तो रगड़ खाने की वजह से वहां तेज गर्मी पैदा हो गई और आग लग गई।

42 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया और जाम हुए पहियों को ठीक किया। इस पूरी कवायद के दौरान ट्रेन करीब 42 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। सुरक्षा की पूरी जांच और मरम्मत के बाद ही ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया।
राहत की बात यह रही कि रेलवे प्रशासन के त्वरित एक्शन के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना में किसी भी यात्री के जोखिम होने की खबर नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग