24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेन वॉश कर युवती का कराया धर्म परिवर्तन और निकाह, बाराबंकी में सिपाही समेत 12 लोगों पर FIR दर्ज

Barabanki News: एक नाबालिग किशोरी का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात तक करा दिया। इस मामले में सिपाही सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
2 min read
Google source verification
Rape Case

क्राइम न्यूज। Demo pic

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक नाबालिग किशोरी का ब्रेनवॉश कर अवैध धर्मांतरण, जबरन निकाह और यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मौलाना ने कार के भीतर ही किशोरी का निकाह कराया। इसके बाद आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और इस दौरान दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया। इस पूरे मामले में कोतवाली में तैनात रहे एक पुलिस सिपाही पर भी मदद करने का आरोप है। पीड़िता की मां की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने सिपाही समेत चार नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पैसों का लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाया

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां विधवा है और अपनी नाबालिग बेटी के साथ रहती है। शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में फतेहपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आसिफ ने उसकी बेटी से संपर्क साधा था। आरोपी सिपाही ने किशोरी की पहचान सऊदी अरब से लौटे जावेद नाम के युवक से कराई। इसके बाद जावेद ने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी से संपर्क कर उसका ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया। किशोरी द्वारा इनकार करने पर उसे पैसों का लालच देकर अवैध धर्मांतरण के लिए उकसाया गया। आरोप है कि जनवरी 2026 में आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया और उस पर धार्मिक ग्रंथ पढ़ने तथा धर्म विशेष की शिक्षा लेने का दबाव बनाया।

कार में ही कराया जबरन निकाह

कुछ समय बाद जावेद किशोरी को अपने जीजा रेहान के पास ले गया। रेहान और सिपाही आसिफ ने बाराबंकी के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी हमजा से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को एक मजार के पास ले गए, जहां कार के अंदर ही मौलाना और कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में जबरन जावेद के साथ उसका निकाह करवा दिया गया।

पीड़िता की मां को मिल रही धमकियां

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पीड़िता और उसकी मां को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय वर्गीय ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चार नामजद और आठ अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।