आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 1 फरवरी से पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी और ठंड का असर बढ़ सकता है। वहीं, 3 फरवरी से सक्रिय होने वाले शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश में तीन से छह फरवरी के बीच बारिश होगी।