1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम आवास के सामने महिला ने किया था आत्मदाह का प्रयास, इलाज के दौरान मौत, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

बाराबंकी की महिला का लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल अस्पताल) में इलाज चल रहा था...

2 min read
Google source verification
Women death after suicide attempt at CM Yogi Adityanath house lucknow

सीएम आवास के सामने महिला ने किया था आत्मदाह का प्रयास, इलाज के दौरान मौत, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

बाराबंकी. दोषियों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर कालीदास मार्ग पर सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। आत्मदाह के प्रयास में महिला करीब 30 फीसदी तक जल चुकी थी। जिसका लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल अस्पताल) में इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि उस समय महिला ने जिन लोगों पर कोई कार्रवाई न होने और पुलिस द्वारा उन्हें छोड़ने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रसाय किया था। पुलिस अभी तक उन पर उन पर कार्रवाई की तैयारी ही कर रही है।

सीएम आवास के सामने किया था आत्मदाह

जानकारी के मुताबिक महिला असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। दोषियों पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने बीते 2 अप्रैल को लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसे बाद में इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया था कि करीब दो साल पहले गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। जिसके बाद महिला ने थाने में जाकर केस दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने बहुत ही लापरवाह रवैया अपनाया।

पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप

महिला का आरोप था कि वह लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी। वहीं अब सिविल अस्पताल में महिला की मौत के बाद बाराबंकी जिले के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महिला ने खुद के साथ सामूहिक बलात्कार होने का आरोप लगाया था, जबकि पुलिस ने दोषियों के खिलाफ केवल छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया और उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी से नाराज महिला ने सीएम आवास के सामने खुद को आग लगा ली।

मामले की होगी जांच

वहीं इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक ट्रक खरीदा था। ट्रक बिका तो महिला और उसके रिश्तेदारों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी की है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने कहा कि महिला की मौत होने के बारे में पता चला है। पूरे मामले में जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader