
फोटो: पत्रिका
Baran Workers Paid Holiday: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा आम चुनाव के लिए घोषित मतदान तिथि 9 अप्रेल को मताधिकार का उपयोग करने के लिए श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।
कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने बताया कि व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपक्रम मतदान दिवस के दिन उनके संस्थान में कार्यरत जिले के कार्मिक, श्रमिक अथवा मजदूर जो पुडुचेरी के विधानसभा के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें मतदान का प्रयोग करने के लिए मतदान दिवस 9 अप्रेल को संवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें।
कोटा के सुल्तानपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते विस्तार, चल रहे फसली कार्य, एक्सप्रेस हाइवे तथा नए औद्योगिक प्लांटों के कारण बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। यह स्थिति स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। चिंताजनक तथ्य यह है कि बड़ी संख्या में ये बाहरी लोग किराये के मकानों में बिना किसी पुलिस सत्यापन के निवास कर रहे हैं।
एक अनुमान के अनुसार, अकेले सुल्तानपुर नगर की विभिन्न कॉलोनियों में 2 हजार से अधिक बाहरी श्रमिक रह रहे हैं। इसके अलावा, सुल्तानपुर क्षेत्र में आने वाले दीगोद, बूढ़ादीत और सीमलिया थाना क्षेत्रों को मिलाकर कम से कम 5 हजार बाहरी श्रमिक या किरायेदार होने का अनुमान है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 1 प्रतिशत किरायेदारों का भी थाने में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।
कई मकान मालिक केवल आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं, जबकि उनकी सत्यता की कोई जांच नहीं की जाती।
मकान मालिकों का मामूली किराये का लालच पूरे मोहल्ले की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किराये पर रहने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का न हो या किसी वारदात के बाद यहां छिपा हुआ न हो। हाल के समय में बढ़ी चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में अस्थायी लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। वरिष्ठ एडवोकेट सुरेन्द्र दाधीच ने बताया कि मकान मालिकों को किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराना चाहिए, क्योंकि यह सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
सुल्तानपुर थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि किरायेदार सत्यापन को लेकर जल्द ही एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सत्यापन किराये पर मकान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। थाना प्रभारी ने नगर की सुरक्षा के लिए लोगों से भी जागरूक होने की अपील की।
Published on:
08 Apr 2026 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
