3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

वीडियो : जवाब में यही बोला अतीक…कि डर काहे का

दो घंटे जिले की सड़क पर दौड़ते रहे यूपी पुलिस के वाहनमाफिया अतीक को ले जा रहे काफिले को सात थानों की पुलिस ने किया एस्कार्ट

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Mar 27, 2023

बारां. जिले से होकर करीब ़141 किमी की लम्बाई में गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से यूपी के माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रहे पुलिस वाहनों का यहां लगभग दो घंटे का सफर रहा, लेकिन इस दौरान पुलिस का यह काफिला रुका नहीं। जिले के सात थानों की पुलिस ने इस काफिले का एस्कार्ट किया। बाद में मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर वहां के तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प पर रुका। जहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी जमा थे। इस दौरान अतीक ने एक सवाल का जावब देते हुए इतना ही कहा कि डर काहे का।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन ने बताया कि सुबह पौने पांच माफिया अतीक को प्रयागराज ले जा रही पुलिस के काफिले ने पलायथा थाना क्षेत्र से बारां जिले में प्रवेश किया। यहां अन्ता की पुलिस ने काफिले को एस्कार्ट किया। इसके बाद बारां सदर थाना, किशनगंज, भंवरगढ़, केलवाड़ा, शाहाबाद व कस्बाथाना की पुलिस टीेमें उसके काफिले को एस्कार्ट करती रहीं। कस्बाथाना पुलिस इस काफिले के मध्यप्रदेश की सीमा में पहुंचने के बाद वापस लौट आई। यूपी पुलिस का यह काफिला जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे दौड़ते रहा। एएसपी जैन ने बताया कि इस दो घंटे की अवधि में माफिया को ले जा रही उत्तरप्रदेश पुलिस का काफिला कहीं नहीं रुका।