4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम काट उड़ा ले गए एक लाख 66 हजार

पुलिस ने शुरू की जांच, आधा दर्जन टीम गठित -खंगाल रहे सीसीटीवी फुटेज

2 min read
Google source verification

बारां

image

Hakim Pathan

Mar 03, 2022

एटीएम काट उड़ा ले गए एक लाख 66 हजार

एटीएम काट उड़ा ले गए एक लाख 66 हजार



report by hakim pathan

बारां. शहर में बीते कुछ दिनों से चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही है। शातिर किस्म के लोग हर रोज यहां-वहां हाथ आजमा रहे है। अब बुधवार रात अज्ञात शातिर मंडोला वार्ड स्थित एक एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब एक लाख 66 हजार की नगदी चुराकर ले गए। नगदी ले उड़े। गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। बाद में वारदात के खुलासा करने के लिए आधा दर्जन टीमें गठित की गई। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने व जांच पड़ताल में जुटी, लेकिन रात तक पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगे। कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे बाद अज्ञात शातिर शहर के अम्बेडकर सर्किल रोड पर मंडोला वार्ड के समीप स्थित टाटा इंडिकेस कंपनी के एटीएम पर पहुंचे तथा एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखी नगदी चुराकर ले गए। सम्बंधीत एटीएम कम्पनी प्रतिनिधियों की ओर से एटीएम में एक लाख 66 हजार की नगदी होने की बात कही जा रही है। फिलहाल कम्पनी की ओर से रिपोर्ट भी नहीं दी गई है।
ना गार्ड ना सीसी टीवी
पुलिस ने बताया कि कम्पनी की ओर से शहर के व्यस्त बाजार में एटीएम तो खोले हुए हे, लेकिन एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी इंतजाम नहीं किए जा रहे है। इस एटीएम पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किया हुआ है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर सीसी टीवी कैमरे भी नहीं लगाए हुए है। शहर में कई बैंकों के एटीएम पर गार्ड लगे हुए है तो कई पर गार्ड नदारद रहते है। घटना की सूचना पर सुबह पुलिस अधीक्षक मीणा के अलावा पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता, कोतवाली प्रभारी यादव व महिला अत्याचार एवं अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन आदि मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से एटीएम में सोमवार को दो लाख रुपए रखने की बात कही गई है। उन्होंने घटना के समय करीब एक लाख 66 हजार की राशि एटीएम में होने का अनुमान जताया है।

Story Loader