4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में जुलूस के दौरान हंगामा, पुलिस और मुस्लिम समुदाय के लोग भिड़े

Rajasthan: राजस्थान में सोमवार को ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान के बारां शहर में सोमवार को जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोग तय रूट के विपरीत महाराणा प्रताप चौराहे के चक्कर लगाकर जाना चाहते थे। लेकिन, प्रशासन ने भीड़ को रोक दिया। इस बात को लेकर पुलिस और मुस्लिम समुदाय के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि बारां शहर में ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मुस्लिम समुदाय महाराणा प्रताप चौराहे के चक्कर लगाने को लेकर अड़ गया। जिसे लेकर पुलिस ने मना कर दिया। चूंकि यह रास्ता तय रूट से अलग था। हालांकि पुलिस की तत्परता के चलते बड़ी घटना होने से बच गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के ये परिवार फ्री राशन से रहे जाएंगे वंचित! नहीं जुड़वा पा रहे अपना नाम; जानें क्यों?

क्यों मनाते हैं ईद-ए-मिलाद

बताते चलें कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्म की खुशी के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें इस्लाम में अंतिम नबी माना गया है। यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Holiday: खुशखबरी! 17 सितंबर को अवकाश घोषित, आदेश जारी; जानें क्यों?

Story Loader