17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

OMG देखें वीडियो : लोग मना करते रहे, उन्होंने एक न सुनी, देखते ही देखते खाळ में बहे!

हरनावदाशाहजी थाना इलाके में भटगांव के निकट पुलिया पार करते दो लोग बहे, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 16, 2023

हरनावदाशाहजी. थाना क्षेत्र के भटगांव के निकट खाळ की पुलिया पार करते समय रविवार को दो जने बह गए। घटना के समय पुलिया पर दो फीट से अधिक पानी का बहाव था। हालांकि बाद में आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बरसात के बाद भटगांव के नजदीक खाळ में तेज उफान आ गया। इससे दोनों छोर पर लोगों की भीड जमा हो गई। इसी दौरान भटगांव से मजदूरी करके वापस लौट रहे दो मजदूर पुलिया पार करने लगे। कुछ लोगों ने इनको आगाह भी किया, उसके बावजूद पुलिया करते हुए बीच में पंहुचते ही एक जना फिसलकर गिर गया। उसके गिरते ही दूसरा भी उसके साथ पानी में बह गया। कुछ देर तो दोनों पानी में गोते लगाते रहे बाद में वहां मौजूद लोगों ने छतरियों व साफी की मदद से इनको सुरक्षित बचा लिया।

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़