17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां जिले में अब तक 3.21 लाख से अधिक परिवारों को मिली राहत

जिले में 13 लाख 72 हजार 527 से अधिक मुख्यमंत्री, 603 परिवार महंगाई राहत कैंप से लाभान्वित

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 19, 2023

बारां जिले में अब तक 3.21 लाख से अधिक परिवारों को मिली राहत

बारां जिले में अब तक 3.21 लाख से अधिक परिवारों को मिली राहत

बारां. जिले में संचालित महंगाई राहत कैंपों में लाभार्थियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जिले में अब तक 3,21,603 से ज्यादा परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर 13,72,527 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले में शनिवार तक 3344 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। इन्हें 10 प्रमुख योजनाओं में 10479 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।

जिले में महंगाई राहत कैंप के लाभार्थियों का आंकड़ा
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 24 अप्रेल से 19 जून 2023 को सांय 4 बजे तक जिले में रिकॉर्ड 3,21,603 परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर 13,72,527 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 212209, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 246010, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 246010, कृषि बिजली योजना में 29123, घरेलू बिजली योजना में 91724, कामधेनु में 210476, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 114408 लोगों को लाभ मिला।

जिले में यहां आयोजित हुए शिविर
एडीएम एसएन आमेटा ने बताया 19 जून 2023 को नगर परिषद बारां के वार्ड नम्बर 42 व 43 के लिए राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान बारां, नगर पालिका मांगरोल के वार्ड नम्बर 32 के लिए अमरपुरा बालाजी परिसर मांगरोल, नगर पालिका अटरू के वार्ड नम्बर 24 के लिए सीनियर सैकण्ड्री स्कूल खेडलीगंज अटरू एवं नगरपालिका छबड़ा के वार्ड नम्बर 32 के लिए अम्बेडकर सामुदायिक भवन टॉवर कॉलोनी छबड़ा में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत मोबाइल कैंप आयोजित किए गए।

शिविर में हुए लोगों के कई कार्य
गऊघाट ञ्च पत्रिका. शेरगढ़ ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया। इसमें प्रथम दिन कई लोगों के मौके पर ही कार्य कर राहत दी गई। सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई। कैंप प्रभारी समन्वयक एवं जिला उपाध्यक्ष देव किशन प्रजापति ने बताया कि बचत राहत कैंप में कुल आज 365 रजिस्ट्रेशन हुए। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अंतर्गत 8 मामले दर्ज किए गए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 4, विद्युत विभाग के 3 आयुर्वेद से 204 लोगों को दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 520, डेयरी के 128, रोडवेज के 7 पास बनाए गए। महिला अधिकारिता विभाग मैं 2790 लोगों को जानकारी दी गई, राजस्व विभाग में 90 नामांतरण, पांच रास्तों का निपटारा, 5 चरागाह अतिक्रमण, 14 सीमा ज्ञान, 35 जाति मूल, 25 राजस्व रिकॉर्ड की नकल दी गई। शिविर में पंचायत समिति प्रधान वंदना नागर, जिला परिषद सदस्य हेमंत नागर, कॉन्ग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष, शिव शंकर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अटरू, भारतेंदु ङ्क्षसह सिसोदिया, सकतपुर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वैष्णव, शेरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सलाम, दशरथ सेन, मुकेश मेघवाल अन्ताना, चंद्र प्रकाश गौतम, गफ्फार भाई, साबिर आदि मौजूद रहे।