16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रबी की तरह पक रहा खरीफ के खराबे का मुआवजा

16811 और किसानों को 3 करोड़ 57 लाख, अब तक 34243 को मिले 9 करोड़ 82 लाख

2 min read
Google source verification
रबी की तरह पक रहा खरीफ के खराबे का मुआवजा

रबी की तरह पक रहा खरीफ के खराबे का मुआवजा

baran agro news बारां. राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से खरीफ में अतिवृष्टि व बाढ़ के हालातों के कारण जिले के सभी 1229 राजस्व ग्राम घोषित कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की गत वर्ष नवम्बर माह में घोषणा की थी। अब इस घोषणा के तहत सोमवार को जिले के 16811 किसानों को मुआवजा के लिए दूसरी किस्त के रूप में 3 करोड़ 57 लाख 61 हजार 877 रुपए की राशि जारी कर दी गई है। यह राशि अब दो-तीन दिन में सीधे किसानों के बैंक खातों हस्तांतरित (ट्रांसफर) हो जाएगी। इसी माह मुआवजा की तीसरी किस्त के रूप में और राशि मिलने की उम्मीद है, इसके लिए जिला स्तर से प्रक्रिया पूरी कर मांग पत्र आपदा प्रबंधन विभाग को भिजवा दिया गया है।
राजस्व सूत्रों ने बताया कि सरकार की ओर से गत 20 नवम्बर को जिले के सभी 1229 राजस्व गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया था, तब सर्वे की प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन इस दौरान पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव घोषित होने से 29 नवम्बर को आचार संहिता लागू हो गई थी। इस प्रक्रिया में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थ। बाद में 24 दिसम्बर को चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद मुआवजे के लिए सर्वे को गति दी गई। इसके फलस्वरूप पूर्व मेंं 17437 किसानों को 6 करोड़ 24 लाख 65 हजार 931 रुपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे। ऐसे मे जिले में अब तक 34243 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख 27 हजार 808 रुपए स्वीकृत हो चुकी है।
पोर्टल पर कर रहे अपलोड जानकारी
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार राजस्व विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मुआवजे के लिए किसानों के फसल खराबे की सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। जैसे-जैसे वांछित जानकारी उपलोड हो रही है, वैसे-वैसे मुआवजा राशि स्वीकृत हो रही है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफा होने से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि हाल ही सर्वे के बाद 15000 और किसानों की सर्वे सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी थी। ऐसे में इसी माह में इन किसानों को भी मुआवजा राशि मिल जाएगी। जिले में अभी पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने का कार्य वल रहा है।
तहसीलदारों के रिक्त पद से मुश्किल
जिले में आठ तहसीलें हैं, लेकिन इनमें दो में तहसीलदार पदस्थ हैं। छह तहसीलों में तहसीलदार नहीं होने से यह कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा। इन आठों तहसीलों में भी किशनगंज तहसील से सूचनाएं अपलोड करने का कार्य वहां पदस्थ तहसीलदार के रुचि लेने से तेजी से हो रहा है। यही कारण है कि अब तक जिले में सबसे अधिक मुआवजा का वितरण इसी तहसील में हो रहा है। हालांकि छीपबड़ौद में भी तहसीलदार पदस्थ है, लेकिन वे कुछ ही माह बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
-पूर्व में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के कारण जिले में सर्वे में विलम्ब हो गया था। अब सभी तहसीलों में सर्वे को गति देकर वांछित सूचनांए पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। आने वाले दिनों में 15 हजार और किसानों के खाते में मुआवजा राशि हस्तांतरित करने के अलावा शेष किसानों के बारे में जानकारी अपलोड की जा रही है। राज्य सरकार की मंश के अनुसार जिले में यह कार्य पूरी गति से किया जा रहा है।
-बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर बारां