
देखें वीडियो : खेल मैदान को बचाने सड़कों पर उतरी छात्रशक्ति
सीसवाली. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की खेल मैदान भूमि को प्रशासन ने नगर पालिका के लिए आवंटित कर दिया है। इस मामले से नाराज सैकड़ों की संख्या में शनिवार को छात्रों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही विद्यार्थी स्कूलों में घूम कर छुट्टी करवा कर विरोध प्रदर्शन में शामिल होते रहे। धीरे-धीरे छात्र छात्रा हजारों की सख्या में जमा हो गए। इसके बाद इन्होंने कस्बे में रैली निकाल कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रशासन से नगर पालिका को किए भूमि आवंटन को निरस्त करने की मांग कर रहे थे। इससे पूर्व भी विद्यार्थी परिषद व लोगों ने स्कूल के खेल मैदान की जमीन नगरपालिका को देने का विरोध किया था। भूमि आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर उपतहसील कार्यालय में जाकर जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन भी दे दिया गया, मगर कार्रवाई नहीं की गई। इससे मजबूर होकर कस्बे के छात्र-छात्राओं को अपनी खेल भूमि बचाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा। छात्रों ने कहा कि खेल मैदान सांस्कृतिक, सार्वजनिक कार्यक्रम व कई प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिये उचित जगह है। प्रशासन इस आवंटन इसको निरस्त नही करता है तो उग्र आंदोलन कर सड़क जाम, भूख हड़ताल का कदम उठाया जाएगा।
ज्ञापन दिया
नगर पालिका भवन निर्माण के लिए राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के खेल मैदान की भूमि का आवंटन निरस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को संघर्ष समिति ने कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार रामस्वरूप पंकज को ज्ञापन दिया। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि तीन दिन में आवंटन निरस्त नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
Published on:
22 Jul 2023 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
