
ऐसा क्या हुआ कि अब सड़कों पर उतरेंगे परिवहन निरीक्षक
बारां. नया वित्तीय वर्ष नजदीक आते देख विभिन्न विभागों की ओर से चालू वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य व बकाया राशि की फाइलों को टटोलना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की ओर से भी बकाया राजस्व वसूली के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले में परिवहन विभाग को करीब 25 करोड़ 34 लाख का राजस्व वसूल करना शेष है। इस वसूली के लिए विभाग के पास 31 मार्च तक का समय है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सम्बंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे है तथा उडनदस्तों को चैकिंग कर बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों को जब्त कर सीज करने के निर्देश दे दिए गए हंै। इसके बाद विभाग के निरीक्षक, उपनिरीक्षक ने हाइवे पर ढेरा डालने की तैयारी शुरू कर दी है।
नहीं पहुंच रहे जब्त वाहन लेने
सूत्रों ने बताया कि जिले में परिवहन विभाग का चालू वित्तीय वर्ष में करीब 56 सौ 77 लाख का वार्षिक लक्ष्य तय किया गया था। इसमें से 31 जनवरी तक करीब 31 सौ 43 लाख से अधिक की राशि तो जमा हो गई है, लेकिन शेष बकाया व अग्रिम टेक्स राशि वसूली को लेकर खासी मश्क्कत करनी पड़ रही है। कई वाहन लम्बे समय से जब्त किए हुए है, लेकिन वाहन मालिक उन्हें लेने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। अब ऐसे वाहन मालिकों को टेक्स जमा कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे है। इसके बाद भी नहीं पहुंचने वाले वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की जाएगी। इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
आरटीओ ने बैठक में की समीक्षा
राजस्व वसूली के मामले को लेकर बुधवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा भी यहां जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का निरीक्षण कर उन्होंंने कार्यालय अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर जिले में राजस्व बकाया व अर्जित किए गए लक्ष्य की समीक्षा बैठक ली तथा जिला परिवहन अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व कार्यालय कार्मिकों को शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्त करने तथा जब्त वाहनों की नीलामी, प्रभावी चैकिंग कार्रवाई के निर्देश दिए।
-अब तक वार्षिक राजस्व लक्ष्य का करीब 73 फीसदी लक्ष्य अर्जित कर लिया गया है। शेष करीब 27 फीसदी राजस्व प्राप्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 31 मार्च से पहले शत-प्रतिशत वसूली करने का प्रयास है। वाहन स्वामियों को भी कार्रवाई से होने वाली परेशानी से बचने के लिए खुद बकाया जमा कराकर सहयोग करना चाहिए।
महावीर प्रसाद पंचौली, जिला परिवहन अधिकारी
Published on:
03 Feb 2022 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
