3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने उड़ाए विद्युत निगम के फ्यूज

कुछ देर की आंधी हवा ने खोली विद्युततंत्र की पोलघंटो गुल रही बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान

2 min read
Google source verification

बारां

image

Hakim Pathan

Mar 13, 2022

मौसम ने उड़ाए विद्युत निगम के फ्यूज

मौसम ने उड़ाए विद्युत निगम के फ्यूज



बारां. दो दिन पहले बदले मौसम ने विद्युत वितरण निगम के फ्यूज उड़ाकर रख दिए। विद्युत निगम की ओर से भले ही वर्ष भर में कई दिनों तक मरम्मत व लाइनों का रखरखाव किया जाता है, लेकिन मौसम के जरा सा करवट बदलते ही सब कुछ धरा रह गया। गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश होने से शहर में घंटों तक बिजली गुल रही थी। कुछ जगह पोल टूटकर गिर गए तो कई जगह 11 केवी लाइन के तार टूट गए। इससे विद्युत कर्मचारियों को भी आपूर्ति बहाल करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले 8 मार्च को भी आंधी हवा व बारिश से व्यवधान रहा था, लेकिन उस दिन तो कुछ देर बाद ही आपूर्ति बहाल हो गई थी।
स्टेशन रोड पर दूसरे दिन जले बल्ब
मौसम विभाग की पूर्व संभावना के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इससे शहर के बाहरी क्षेत्र में विद्युततंत्र को अधिक नुकसान हुआ। शहर के बरडिया बालाजी क्षेत्र में खेतों से गुजर रही लाइन के तीन पोल टूट गए थे। झालावाड़ रोड पर रिद्धिका कॉलोनी के समीप एक ट्रांसफार्मर पर पेड गिर जाने से उस ट्रांसफार्मर से जुडे कनेक्शन बंद रहे। करीब चार दर्जन घरों में दूसरे दिन ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। इसी तरह स्टेशन रोड पर डाक बंगले के समीप लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ थे, लेकिन विद्युत कर्मचारियों को इसका पता नहीं लगा। इससे स्टेशन रोड के प्रताप चौक तक के एक साइड के घरों की बिजली रातभर बंद रही। सुबह उपभोक्ताओं द्वारा सूचना देने के बाद फ्यूज बांधा गया।
पेड की टहनियों से बढ़ी परेशानी
शहर में विभिन्न स्थानों पर पेड़ों के आसपास से करंट की लाइन गुजर रही है, लेकिन समय पर उनकी छंटनी नहीं कराई जा रही है। इससे आंधी हवाए चलते ही पेड़ों की टहनियां टूट कर लाइनों पर गिर रही है। 9 मार्च की रात भी शहर में कई जगह टहनियां लाइनों पर गिरने से बिजली गुल रही। हालांकि रेबिट कंडेक्टर प्लास्टिक कॉटेड लाइन होने से हादसे नहीं हुए। कुंजविहार कॉलोनी, अटरू रोड, नियाना फीडर पर इंसूलेटर फूटने व तार टूटने की घटना हुई थी। इससे एक दिन पहले 8 मार्च की रात चारमूर्ति चौराहा के समीप स्थित जीएसएस पर ट्रांसफार्मर का इंसूलेटर फूट गया था। इससे कुछ देर सभी फीडरों को बंद किया तथा दूसरे टांसफार्मर से जोड़कर आपूर्ति शुरू की गर्ई।
-मौसम खराब होने से बरडिया क्षेत्र में खेतों से गुजर रही लाइन के तीन पोल टूटे थे। कुछ जगह लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिरने व 11 केवी के तार टूटने से व्यवधान रहा। फ्यूज उडऩे की कई जगह घटनाएं हुई। स्टेशन रोड के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उडऩे का देरी से पता लगा तो सुबह शुरू हुई थी। पोल टूटने से करीब 25 हजार का नुकसान हुआ। गुरुवार दोपहर तक सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया था।
-पंकज सक्सेना, एईएन, जविविनि

Story Loader