17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सम्मान से बैठाया, योजना को सराहा

दिल्ली और मप्र के श्योपुर, शिवपुरी तक किया फ्री सफर -हजारों महिलाओं ने उठाया लाभ

2 min read
Google source verification

बारां

image

Hakim Pathan

Mar 10, 2022

सम्मान से बैठाया, योजना को सराहा

सम्मान से बैठाया, योजना को सराहा

hakim pathan
बारां. राज्य सरकार की ओर से दी गई सुविधा के तहत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को महिलाओं ने रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की। बस चालक-परिचालकों ने भी महिलाओं को सम्मान से सीट उपलब्ध कराई तथा यात्रा पूरी होने के बाद सहजता से नीचे उतारा। पुरूष यात्रियों ने भी महिला यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें सीट उपलब्ध कराई। वहीं, यहां रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से महिलाओं को गुलाब के फूल भेंट कर स्वागत किया। डिपो प्रबंधक सुनीता जैन खुद कार्यालय से निकलकर बस प्लेटफार्म पर पहुंची तथा महिला यात्रियों व महिलाकर्मियों का गुलाब के फूल भेंट किए तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस तरह के सम्मानीय व्यवहार से बसों में खुशी बिखरती रही। इस वर्ष भी हजारों महिलाओं ने बारां रोडवेज डिपो की बसों में राजस्थान के अलवर, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, उदयपुर, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर तथा राजस्थान प्रदेश के बाहर दिल्ली के अलावा मध्यप्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी समेत अन्य मार्गो पर जाने वाली बसों में निशुल्क सफर किया।
पिछले साल से अधिक रहा यात्रीभार
रोडवेज सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष मार्च माह के शुरूआती दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना की रि-एंट्री हो गई थी, लेकिन संक्रमण के फैलाव को लेकर सामान्य स्थिति थी। उस समय केवल जिले में महाराष्ट्र से पहुंचने वाले लोगों की पिछले 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देखी जा रही थी। इससे पिछले वर्ष आठ मार्च को बारां डिपो की विभिन्न मार्गो पर जाने वाली बसों में करीब 12 हजार महिलाओं ने नि:शुल्क यात्रा की थी। उस दिन डिपो का यारत्रीभार करीब 125 फीसदी रहा था। अब इस वर्ष भी कमोबेश ऐसे ही हालात है। डिपो को 8 मार्च को करीब 145 फीसदी यात्रीभार मिला है। इससे महिला लाभांवितों की संख्या अधिक रीने का अनुमान है। फिलहाल डिपो की ओर से इस सम्बंध में सूचनाएं संकलित की जा रही है।
कोटा मार्ग पर रही गहमा-गहमी
राज्य सरकार के निदे्रशानुसार यों तो प्रति वर्ष आठ मार्च को इस तरह महिलाओं व किशोरियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी जाती है। इसके तहत कई महिलाओं में निशुल्क यात्रा का आनन्द लेने को लेकर खासी उत्सुकता रही। यात्रा करते समय भी महिलाएं इस बात को लेकर चर्चा करती रही। बारां डिपो से कोटा आने-जाने वाली बसों में अधिक महिलाओं ने सफर किया। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कोटा के लिए दो अतिरिक्त बसों का परिचालन किया गया। इसके अलावा झालावाड़ से रावतभाटा, चित्तौड़ होते हुए उदयपुर जाने वाली बस में महिलाओं की भीड़ रही।
-आठ मार्च महिला दिवस पर महिला यात्रियों का गुलाब के फूल भेंट कर स्वागत किया गया। करीब 145 फीसदी यात्रीभार रहा है। पिछले वर्ष करीब 125 फीसदी था। इससे मामूली वृद्धि रही है। अभी इसके आंकड़े एकत्र किए जा रहे है।
-सुनीता जैन, प्रबंधक, बारां रोडवेज आगार