7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 हजार का सट्टा पकड़ा, 15 गिरफ्तार, 22300 रुपए नकद, 15 मोबाइल, 5 केलकूटर व 67 हजार रुपए रिकार्ड जब्त

22 हजार का सट्टा पकड़ा, 15 गिरफ्तार, 22300 रुपए नकद, 15 मोबाइल, 5 केलकूटर व 67 हजार रुपए रिकार्ड जब्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 30 May 2018, 4:54 PM IST

22 हजार का सट्टा पकड़ा, 15 गिरफ्तार,  22300 रुपए नकद, 15 मोबाइल, 5 केलकूटर व 67 हजार रुपए रिकार्ड जब्त

police

22 हजार का सट्टा पकड़ा, 15 गिरफ्तार, 22300 रुपए नकद, 15 मोबाइल, 5 केलकूटर व 67 हजार रुपए रिकार्ड जब्त

छबड़ा. पुलिस ने मंगलवार को सट्टा खाइवाल सहित 15 सटोरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 22300 रुपए नकद, 15 मोबाइल, 5 केलकूटर व 67 हजार रुपए का सट्टे का रिकार्ड जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह के अनुसार कस्बे में सट्टा कारोबार मिलने की शिकायत पर मंगलवार को छबड़ा थानाधिकारी ताराचंद को धरपकड़ के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाई कर मोती कालोनी से मनोज कुमार कलाल निवासी भिलवाड़ा निचा,अकील खान निवासी अमीनपुरा,अनीस खान निवासी मछली मार्केट,शराफत अली जोगी निवासी जोगी मोहल्ला, साबिर खान निवासी मोती कॉलोनी, रूपराम राव निवासी भीलवाड़ा नीचा,धरनावदा चौराहा से पूरणमल माली निवासी नदी दरवाजा संजय कालोनी से शहजाद निवासी संजय कालोनी, मदनलाल मीणा निवासी रामपुरिया, रामेश्वर गाडरी निवासी जैपला , जोगी मोहल्ला से हजारी लाल कण्डारा निवासी तहसील के पीछे,ओम प्रकाश बैरवा व लडडू लाल नाई निवासी खेजड़ा, शाकिर खां निवासी गाडरी मोहल्ला, नीरज कायस्थ निवासी पुरानी अदालत के पास को गिरफ्तार किया गया।
चहेडिया मामले में आरोप प्रत्यारोप जारी
बारां. अन्ता थाना क्षेत्र के चेहडिय़ा गांव में अवैध खनन को लेकर जनवरी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं। दो दिन पहले बिलाल बैग व उसके परिवार ने जमानत पर रिहा होने के बाद भी दूसरे पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस सुरक्षा में वापस गांव में बसाने की मांग की तो मंगलवार को पंचायत खेलदारान सेकेटरी मोहम्मद शरीफ व हाजी अब्दुल समद, महमूद अली, मोहम्मद हनीफ एवं मिर्जा समद बैग आदि ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। पंचायत खेलदारान सेकेटरी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि गांव में फायर करने के आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव छोड़ रखा है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
गणित में मिले पूरे सौ नम्बर
बारां. जिले के कई स्कूलों का सीबीएसई की ओर से मंगलवार को जारी दसवीं का परिणाम उत्कष्र्ट रहा है। तीन छात्रों ने गणित विषय में सौ में से सौ नम्बर प्राप्त किए। पाई टï्यूटोरियल कोचिंग के निदेशक अमित अदलक्खा ने बताया कि रेंसी टक्कर व प्रियंका मीणा व छात्र विशाल नागर ने गणित में सौ नम्बर प्राप्त किए हैं।
(पत्रिका संवाददाता)