4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ भागे बाइक सवार

भरे बाजार में बदमाशों ने दिया चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम  

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 04, 2024

महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ भागे बाइक सवार

महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ भागे बाइक सवार

बारां. शहर में रविवार को दिनदहाड़े भरे बाजार में बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। इसके चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

अस्पताल रोड पर रविवार को महिला के गले से चेन खींच कर बाइक सवार तीन बदमाश भाग निकले। पीडि़त महिला रास्ते में पैदल जा रही थी। इसी दौरान वारदात हुई। उसने बताया कि पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाश उसके गले से करीब दो तोले की चेन पर झपट्टा मारकर भाग निकले। जब महिला चीखी चिल्लाई और लोगों के बात समझ में आती, उससे पहले बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सदर बाजार निवासी शालू बंसल ने बताया कि वह तथा उसकी जेठानी घर से परिजन से मिलने अस्पताल रोड पर पैदल जा रही थी। अस्पताल मार्ग पर कंकाली माता मंदिर के समीप तीन बाइक सवार युवक पास आए और चलती बाइक पर ही चेन खींचकर भाग छूटे। पीडि़ता ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट लगा रखा था, वह धर्मादा चौराहे की और तेज गति से निकल गए।

मांगरोल रोड पर निकले

एसआई बनवारी लाल ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही समस्त पुलिस थानो को सूचित करके नाकेबंदी करवाई गई है। वही अभय कमाण्ड सेन्टर पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तीनो बाइक सवार मांगरोल रोड होते हुए आगे निकल गए। थाने की स्पेशल टीम बदमाशो को गिरफ्त में लेने के लिए जुटी हुई है। बाइक सवार चालक हेलमेट लगाए हुए हैं तथा उसके पीछे बैठा व्यक्ति ने कपड़े से मुंह ढांक रखा है। यह तीनों बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर सवार थे।

Story Loader