
बारां जिले के बोहत कस्बे में शुक्रवार सुबह एक पागल श्वान ने जमकर आतंक मचाया। श्वान ने घरों में घुसकर व घरों के बाहर भी कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इससे हड़कम्प मच गया।
श्वान के हमले मकें करीब 8-9 लोग ज?मी हुए। ये सभी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे। इनमें से तीन का उपचार कर घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार घरों में घुसकर हमला करने के अलावा श्वान ने बारां-मांगरोल रोड पर पैचवर्क कार्य करने के दौरान एक श्रमिक महिला पर भी हमला कर दिया। इससे हड़कम्प मचा रहा। बाद में लोगों ने श्वान को मार डाला।
Published on:
04 Nov 2016 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
