13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां ने स्कूल नहीं जाने पर पुलिस से की शिकायत, वर्दी देखते ही फूट-फूटकर रोने लगा मासूम: आगे जो हुआ उसने जीत लिया इंटरनेट!

Mother and Child Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मां स्कूल न जाने की जिद कर रहे बच्चे को पुलिस के नाम से डराती हुई दिखती है। लेकिन जब पुलिस आती है, तो बच्चे का रिएक्शन इतना क्यूट होता है कि लोग हंसी नहीं रोक पाते।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Kuldeep Sharma

Jan 23, 2026

Mother and child viral video

मां का देसी जुगाड़ देख हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे लोग! (Photo-X)

Child Scared of Police: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। एक मां अपने बच्चे की स्कूल न जाने की आदत से परेशान होकर एक ऐसा कदम उठाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

वीडियो में मां सीधे पुलिस से शिकायत करती हुई दिखाई देती है। इसके बाद जो होता है, वो न सिर्फ मजेदार है बल्कि हर माता-पिता को अपने बचपन की याद भी दिला देता है। बच्चे और पुलिसवाले के बीच की यह घटना लोगों को खूब हंसा रही है और मां और बच्चे के बीच के प्रेम को भी दर्शाती है।

मां ने निकाला देसी जुगाड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा स्कूल जाने के बजाय घर में कैसे मस्ती कर रहा है। हालांकि मां उसे समझाती है, डांटती है, लेकिन बच्चा मां की एक नहीं सुनता है। आखिरकार मां घर के बाहर से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी से बच्चे की शिकायत कर देती है। इसके बाद शिकायत सुनते ही पुलिसवाला घर के अंदर आ जाता है।

जैसे ही बच्चे की नजर पुलिस की वर्दी पर पड़ती है, तो बच्चा घबरा जाता है और उसके चेहरे के हावभाव पूरी तरह बदल जाते हैं। इसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है।

पुलिस की वर्दी ने कैसे डराया बच्चे को?

पुलिसवाला बच्चे से सख्त लहजे में पूछता है कि वह स्कूल क्यों नहीं जा रहा। साथ ही, मजाकिया अंदाज में चेतावनी देता है कि अगर वह रोज स्कूल नहीं गया तो उसे पकड़कर जेल में बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद बच्चा डर जाता है और रोते हुए हाथ जोड़ लेता है। वादा करता है कि अब वह रोज स्कूल जाएगा और कोई बहाना नहीं बनाएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, बच्चे का मासूम डर और उसकी सच्ची प्रतिक्रिया लोगों को खूब पसंद आ रही है।

हर मां को चाहिए ऐसा हथियार

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बचपन की सबसे बड़ी दहशत तो पुलिस की वर्दी ही होती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसे पुलिसवाले हर जगह होने चाहिए।”

एक यूजर ने मजाक में लिखा, “हर मां को बच्चे को कंट्रोल करने के लिए ऐसी ही एक पर्सनैलिटी अपने पास रखनी चाहिए; मैंने तो अपने बच्चे को समझाने के लिए वॉचमैन का इस्तेमाल किया था।”