
अतिक्रमण की नीयत से दर्जनों ट्रॉली पत्थर डाले
जलवाड़ा. नाहरगढ़़ रेंज के किशनपुरा नाके में वन विभाग की उदासीनता से वन भूमि पर अतिक्रमण की नियत से अतिक्रमियों ने पत्थर डाल दिए। जिसकी वन कर्मियों को भनक तक नहीं लगी हैं। वन नाका के लाठखेड़ा कदीली के बीच बंजारा बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग की वन भूमि पर कई अतिक्रमियों ने दर्जनो ट्रॉली पत्थर जगह,जगह डाल दिए हैं। इसी प्रकार से बंजारा बस्ती से खल्दा मार्ग पर भी अतिक्रमण की नियत से पंद्रह से बीस ट्रॉली पत्थर डाल दिए हैं। वहीं जलवाड़ा नाके में भी अतिक्रमणो के हाल बुरे हैं। प्रति वर्ष वन भूमि पर अतिक्रमणो का दायरा बढ़ता जा रहा हैं। जिससे जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं। गत वर्ष भी बमोरी वन क्षेत्र में करीब पचास बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण हों गया। विभाग के वन कर्मी उक्त वन भूमि को पुरानी बता कर कार्रवाई से इंकार कर देते हैं। जब की उक्त भूमि के 91 के प्रकरण तक दर्ज नहीं हैं। अहमदी वन खंड में भी दबंग अतिक्रमी ने आठ बीघा वन भूमि पर जेसीबी से विभाग ने तीन बार ट्रेंचे खोद दी। उन ट्रेंचो को अतिक्रमीयों ने नष्ट कर दिया। इसी प्रकार वॉच टॉवर के समीप वन भूमि पर खोदी गई पांच बीघा से अधिक वन भूमि की ट्रेंचे अतिक्रमी ने नष्ट कर दी। लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही विभाग ने पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया हैं। यहां हांका वन क्षेत्र में भी दो अतिक्रमियों ने करीब बीस बीघा वन भूमि पर देशी बबूल से बाडकऱ अतिक्रमण कर लिया हैं। अतिक्रमण बढऩे से पर्यावरण प्रेमियों में रोष हैं।
& जिसने भी वन भूमि पर अतिक्रमण के लिए पत्थर डाले हैं। उन्हे दिखवा कर जब्ती कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दीपक गुप्ता, डीएफओ, बारां
Updated on:
25 Jan 2024 09:17 pm
Published on:
25 Jan 2024 09:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
