4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

video पहले छलकाए जाम और फिर ले ली जान, खजूरना खुर्द गांव के निकट युवक की हत्या-दो दोस्त शराब पीने के बाद बने हैवान

अंता. कस्बे के निकट खजूरना खुर्द गांव में मंगलवार देर शाम को दो दोस्तों ने उनके ही एक दोस्त को शराब के नशे में निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी बुधवार सुबह लगी, मृतक के परिजन ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी हैरत में रह गए।

Google source verification

अंता. कस्बे के निकट खजूरना खुर्द गांव में मंगलवार देर शाम को दो दोस्तों ने उनके ही एक दोस्त को शराब के नशे में निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी बुधवार सुबह लगी, मृतक के परिजन ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी हैरत में रह गए। फिलहाल पुलिस हत्या के पुख्ता कारणों के बारे में जानकारी नहीं देकर इसका खुलासा जांच में होने की बात बता रही है।
पुलिस के अनुसार मुरारीलाल, मुकेश कुमार, सोनू मीणा, साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को डंडे से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। इससे मुरारीलाल पुत्र जगन्नाथ 28 निवासी खजूरना खुर्द की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर अंता पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अंता अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
काम दिलाने के बहाने ले गए थे
पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद मृतक के पिता जगन्नाथ ने बताया कि वह और उसके बेटे जगदीश ,बनवारी, मुरारीलाल मंगलवार शाम को घर पर ही थे। इस दौरान गांव का मुकेश कुमार मोटरसाइकिल लेकर आया तथा मेरे बेटे मुरारीलाल को कारीगरी के काम करने के लिए ले गया। मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया, जो देर रात तक वापस छोड़ने नहीं आया। मेरे दूसरे लड़के बनवारी ने मुकेश को फोन लगाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बुधवार सुबह फिर मुकेश के फोन लगाकर पूछा कि वह मुरारी को कहां छोड़ आया। मुकेश ने बताया उसने रात को प्रहलाद, मोहन माली के खेत के पास डाबरी और खजूरना रोड के कच्चे रास्ते के बीच मुरारी को छोड़ा था।
खेत मालिक ने दी पुलिस व परिजन सूचना
मृतक के परिजनों से पहले नरोत्तम मीणा निवासी डाबरी काकाजी पास में खेत होने के चलते वहां गया था। उसने मुरारीलाल मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना अंता पुलिस व परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस, परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। शरीर पर भी चोटों के निशान स्पष्ट दिख रहे थे।
पड़ोसी ने तीनों को शराब पीते देखा था
जगन्नाथ के पड़ोसी प्रहलाद माली ने बताया कि शाम 5 बजे के लगभग उसने मुरारीलाल, मुकेश कुमार ,और सोनू मीणा को शराब पीते देखा था। दूसरी ओर जगन्नाथ ने आरोप लगाया कि मेरे लड़के मुरारीलाल के साथ मुकेश कुमार और सोनू मीणा ने शराब पिलाकर गंभीर मारपीट की। जिससे उसकी की मृत्यु हो गई।