5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दशक से सड़क पर लग रहा हाट बाजार, नागरिक हो रहे लाचार

कवाई. कस्बे में रविवार एवं सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को नेशनल हाई-वे सड़क के किनारे लगाने पर ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे यहां घंटो तक जाम लग जाता है। तो वहीं खरीदारी करने वाले कस्बेवासीयो को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

less than 1 minute read
Google source verification
दो दशक से सड़क पर लग रहा हाट बाजार, नागरिक हो रहे लाचार

दो दशक से सड़क पर लग रहा हाट बाजार, नागरिक हो रहे लाचार

कवाई. कस्बे में रविवार एवं सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को नेशनल हाई-वे सड़क के किनारे लगाने पर ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे यहां घंटो तक जाम लग जाता है। तो वहीं खरीदारी करने वाले कस्बेवासीयो को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को यहां मुख्य चौराहे पर वाहनों का जाम लग जाने से उसमे एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिससे गंभीर अवस्था में एक मरीज को बारां ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस काफी देर तक सायरन बजाती रही। करीब दो दशक से नेशनल हाई-वे पर ही साप्ताहिक हाट बाजार लगाया जा रहा है। जिससे यहां होकर निकलने वाले वाहन चालकों को तो परेशानी होती ही है, खरीदारी करने के लिए आने वालों समेत कस्बेवासियों को भी परेशानी से दो-चार होना पड़ता है। कस्बे में अलग से सब्जी मंडी की व्यवस्था नहीं है। यहां हॉट के अलावा भी कस्बे के मुख्य बाजार में ही दुकानों के सामने बैठकर सब्जी विक्रेता सब्जी बेचते हैं। कस्बे में एक सप्ताह में दो दिनों तक साप्ताहिक हाट बाजार लगता है।
सैकड़ों वाहनों का जमावड़ा
हाट बाजार में लगा जाम मुख्य चौराहे तक पहुंच गया। जिसमें सैकड़ों वाहनों का जमावड़ा हो गया। इसी जाम के बीच में एक एंबुलेंस भी फंस गई। यह गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय को रैफर किए मरीज को लेकर जा रही थी। कई मिनटों तक जाम में एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन किसी भी जिम्मेदार विभाग के कर्मचारियों ने जाम को नहीं खुलवाया। बाद में कुछ समाजसेवी युवाओं की सहायता से जाम खोला गया। लोगों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि कवाई कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक दोनों हाट बाजारों को रोड से हटाकर अलग स्थान पर लगाया जाए।