
दिलोदिमाग पर छायी रही रंग और गुलाल की मस्ती,दिलोदिमाग पर छायी रही रंग और गुलाल की मस्ती,दिलोदिमाग पर छायी रही रंग और गुलाल की मस्ती
बारां. शहर समेत जिले भर में रंगों का त्योहार होली पर्व धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी युवा व महिला वर्ग में उत्साह नजर आया। लोग सुबह से ही शहर की सड़कों पर गुलाल उड़ाते और रंग लगाते नजर आए। वही महिलाओं बच्चों की टोलीयो ने भी एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। तो डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आए। विभिन्न समाज के लोग भी टोलियां बनाकर होली मनाते नजर आए। शहर के प्रताप चौक पर भारत विकास परिषद द्वारा बनाई गई बुराइयों की होली को जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने पूजन अर्चन के बाद दहन किया। होली में सामाजिक बुराइयों की तख्तिया लगाई गई थी। जिनमें नशा मुक्ति बाल विवाह सामाजिक कुरीतियों समेत कई तरह की तख्तिया लगाई गई। शहर में दर्जनों स्थानों पर होली जलाई गई। शहर के श्रीजी चौक में देवस्थान विभाग द्वारा बनाई गई होली का दहन रात्रि देर रात्रि को किया गया। शुक्रवार को शहर समेत जिले भर में रंगों का त्योहार होली पर्व धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी युवा व महिला वर्ग में खासा उत्साह नजर आया। लोग सुबह से ही शहर की सड़कों पर गुलाल उड़ाते और रंग लगाते नजर आए। वही महिलाओं बच्चों की टोलीयो ने भी एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। तो डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आए। विभिन्न समाज के लोग भी टोलियां बनाकर होली मनाते नजर आए। वहीं दूसरी ओर इस मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का माकूल बंदोबस्त किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार प्रताप चौक स्थित पुलिस चौकी पर दिनभर बैठकर व्यवस्था पर नजर रखते रहे। इस बीच पुलिस ने कई लोगो को शांति भंग में पकड़कर मामले दर्ज किए।
Published on:
19 Mar 2022 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
