1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JVVNL : मीटर लगाने में बिजली विभाग नहीं है स्मार्ट, 25 की जगह 13.5 हजार ही लगा सका

जिले के बारां, अन्ता व मांगरोल में लक्ष्य से पीछे है बिजली विभाग

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 28, 2023

JVVNL : मीटर लगाने में बिजली विभाग नहीं है स्मार्ट, 25 की जगह 13.5 हजार ही लगा सका

JVVNL : मीटर लगाने में बिजली विभाग नहीं है स्मार्ट, 25 की जगह 13.5 हजार ही लगा सका

बारां. जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले में ङ्क्षसगल ओर थ्री-फेस विद्युत मीटर बदलने की प्रक्रिया को गति नहीं मिल पा रही है। इससे स्मार्ट मीटर का दायरा हौले हौले आगे बढ़ रहा है। हालांकि निगम की ओर से स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता ओर विद्युत वितरण निगम दोनों को राहत रहने की बात कही जा रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर को लेकर अभी भी उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इससे जागरूकता की कमी रहने से यह प्रक्रिया रफ्तार नहीं ले रही है। जिले में प्रथम चरण में जिले के मात्र अन्ता, मांगरोल व बारां शहर में ही करीब 20 हजार 941 मीटर लगाने का लक्ष्य था, लेकिन बीते करीब चार वर्षो में अब तक करीब साढ़े 13 हजार मीटर ही लगाए गए है।

नहीं हो रही पुशफिट मीटर की खरीद

निगम की ओर से सबसे अधिक स्मार्ट मीटर बारां शहर में लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पिछले करीब एक वर्ष से तो बारां के लिए पुशफिट मीटर की खरीद ही नहीं की जा रही है। अन्ता और मांगरोल में स्मार्ट मीटर लगाने में जरूर रूचि नहीं ली जा रही है। डिस्कॉम की ओर से चार वर्ष पहले वर्ष 2019 में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू की गई थी। इसके लिए अगस्त 2019 में जिले के अन्ता, मांगरोल व बारां शहर में करीब 25 हजार स्मार्ट मीटर की आवश्यकता जताते हुए प्रस्ताव भेजे गए थे। इसमें से प्रथम चरण में करीब 20 हजार 941 लगाने थे। इसके तहत जनवरी 2023 तक करीब 10 हजार मीटर लगाए गए और बीते आठ माह में करीब साढ़े तीन हजार मीटर ओर लगाने का दावा किया जा रहा है। इस तरह प्रथम चरण में अब तक मात्र करीब साढ़े 13 हजार मीटर ही लगाए गए है।

रख सकते है विद्युत खपत पर कंट्रोल

विद्युत निगम सूत्रों का कहना है कि स्मार्ट विद्युत मीटर से उपभोक्ता बजट के मुताबिक विद्युत खपत का प्रबंधन कर सकते हैं। उपभोक्ता निगम के बिजली मित्र एप को मोबाइल में डाउनलोड कर उसमें दिए गए ऑप्शन का उपयोग करते हुए मोबाइल स्क्रीन पर मीटर की स्थिति देख सकते है। चौबीस घंटों के दौरान किसी समय अधिक बिजली का उपभोग हो हरा हे तो उसका पता लग सकता है। घर से बाहर होने पर भी घर पर विद्युत उपकरण चालू रहने ओर किसी अन्य द्वारा उपीाोग किए जाने का भी एक क्लिक में पता लग जाता है।

- प्रथम चरण में बारां, अन्ता, मांगरोल में ही स्मार्ट मीटर बदले जाने है। इसके तहत अब तक करीब साढ़े 13 हजार मीटर बदले जा चुके है। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ बताकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
वीके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, जविविनि

Story Loader