
Meeting of traffic committee
बारां. यदि आप गोवंश का पेट भरने के लिए चारे का दान करते हैं तो आपको अब गोशाला तक जाना ही होगा। इसके लिए शहर में आपको कई स्थानों पर कूपन मिलेंगे। यातायात समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में किए गए निर्णय की यदि पालना होती है तो चारा शहर की सड़कों पर नहीं कोटा रोड पर पब्लिक पार्क के निकट स्थित गोशाला में ही नजर आएगा। इस चारे से लावारिस छोड़े गए गोवंश का ही पेट भरेगा, पालतू दुधारू पशुओं का नहीं। मिनी सचिवालय के सभागार में करीब 30 मिनट चली बैठक में 15 मिनट तक शहर के बेतरतीब यातायात को सुधारने व आवारा पशुओं के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के ध्येय से यह निर्णय किया गया। इसके लिए जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने यह पहल की। चारे की इस नई व्यवस्था को लागू करने के पीछे समिति सदस्यों की मंशा शहर में सड़कों से आवारा पशुओं को हटाकर यातायात को सुगम बनाने के साथ पशुओं के हमले से लोगों को बचाना है। पहले इसे शहर के एक-दो प्रमुख चारा स्थलों से शुरू किया जाएगा। इसके सफल रहने पर पूरे शहर में लागू किया जाएगा।
Read more: रोड़वेज का वर्कशॉप वेंटिलेटर पर,कैसे करें गाडिय़ों का उपचार,टूटी कमानियों पर सफर करने की मजबूरी
एमओयू कर लो
एडीएम ने कहा कि शहर में पशु घूम रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आयुक्त को एक निजी गौशला से एमओयू करने को कहा। इसके तहत सड़क से पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जाए। बैठक में दीनदयाल पार्क व चारमूर्ति चौराहे पर निजी बसें ज्यादा देर खड़ी होने का मुद्दा उठाया गया। इसमें बताया कि यहां बसें ज्यादा समय तक रुकती हंै। जिला कलक्टर ने यातायात पुलिस के जवान से जवाब तलब किया तो यातायात पुलिस के जवान ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी मानते ही नहीं है। इस पर कलक्टर ने कहा कि यदि नहीं मानते हंैं तो गाडिय़ों को सीज कर दो।
Read more: कब तक बैठेंगे भोले भंडारी कोप भवन में,कब निखरेगा शिवमंदिर का स्वरूप
होगी सफेद लाइन
पार्किंग व्यवस्था सुधारने के मद्दा भी उठाया गया। इसमें बताया गया कि पार्किंग अव्यवस्था से सड़क पर बार-बार जाम लगते हैं। इस पर नगर परिषद को सड़क के दोनों तरफ सफेद लाइन कराने को कहा, जिससे लोग लाइन के अंदर वाहन खड़े कर सके। बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे।
ऐसे होगी पशु चारे की बिक्री
निर्णय की पालना के लिए शहर में सड़कों व प्रमुख स्थलों पर चारा बेचने वालों को बुलाकर उनसे प्रतिदिन की जाने वाली चारे की बिक्री की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद नगर परिषद की ओर से कई मूल्यों के कूपन जारी किए जाएंगे। इन कूपनों को वे जहां वर्तमान में चारे की बिक्री करते वहां बेच सकेंगे, लेकिन बेचा जाने वाला चारा गोशाला में रखा जाएगा। जहां कूपन लेकर गोशाला में रहने वाले गोवंश को चारा डाला जा सकेगा।
बार-बार उठते हैं मुद्दे
बैठक के प्रारंभ में एजेंडा सुनकर एडीएम मालावत ने कहा कि बैठक में बार-बार मुद्दे उठते हंैं तो उनकी पालना होनी चाहिए। तभी कोई फायदा हो सकता है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं व मृत्यु दर में कमी लाने के मुद्दे पर परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि जिले में 22 दुर्घटना स्थल चिन्हित कर दिए हैं। इन दुर्घटना स्थलों पर साइन बोर्ड व दुरुस्तीकरण करना बाकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने एक माह में दुर्घटना स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया। बैठक में बताया कि निजी बसों के स्टैंड के लिए जगह निर्धारित नहीं हुई है। इस आयुक्त को जगह दिखाने को भी कहा गया। जेईएन मानसिंह मीणा ने कहा कि मोटर मार्केट के लिए डीपीआर बनाकर भेज दी है।
Published on:
16 Feb 2018 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
