बारां

Monsoon Rain : मानसून की पहली बारिश लेकर आई खुशियां, राजस्थान के इस जिले के 18 डेम में से 8 बांध हुए लबालब

बारां जिले में इस वर्ष मानसून सत्र की पहली बरसात में खुशी लेकर आया है। जिले के छोटे बड़े 18 डेम में से 8 डेम लबालब हो गए है।

2 min read
Jun 26, 2025
फोटो: पत्रिका

बारां जिले में इस वर्ष मानसून सत्र की पहली बरसात में खुशी लेकर आया है। जिले के छोटे बड़े 18 डेम में से 8 डेम लबालब हो गए है। सिंचाई विभाग के अधीशासी अभियन्ता महेन्द्र मीना ने बताया कि जिले में मानसून की हुई पहली बरसात में ही आठ डेम लबालब हो गए है।

जिसमें गोपालपुरा, उमेद सागर, बिलास डेम, नाहरगढ़, छतरपुरा, कालीसोत, अहमदी, तथा महोदरी डेम लबालब हो गए है। जिले में करीब एक सप्ताह से अधिक समय से हो रही बरसात से इतने कम समय में पहली बार यह इतने डेम लबालब हुए है। इससे पूर्व मानसून की पहली बरसात में इतना पानी नही आया है। हालाकि बड़े डेम बेथली तथा ल्हासी डेम अभी 35 से 40 फीसदी ही भर पाए है।

जिले में गत वर्ष जहां इस समयावधि में महज 54.25 एमएम ओसत बरसात हुई थी। वही इस वर्ष अब तक 368.62 एमएम ओसत बरसात हो चुकी है। शहर समेत जिले भर में बुधवार को सुबह मामूली बूंदाबांदी हुई, दिनभर धूप व बादलो की आवाजाही बनी रही। जिसके चलते वापस उमस बढ़ गई। बिते 24 घंटे में सर्वाधिक बरसात अटरु में 90 एमएम हुई है।

अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होकर 35 डिग्री होने से गर्मी व उमस बनी रही। जिले में मानसून की अब तक सर्वाधिक बरसात शाहाबाद में 517 एमएम हुई है। बुधवार को बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बरसात अटरु में 90 एमएम हुई।

मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक बारां में 33 एमएम, किशनगंज में 45, अन्ता में 18, तथा छीपाबड़ौद में 47, मांगरोल में 88 तथा शाहाबादमें 42 एमएम बरसात हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।

जिले में मानसून की अब तक की बरसात

बारां - 329

अन्ता - 224

मांगरोल - 482

छबड़ा - 308

छीपाबड़ौद - 218

अटरु - 404

शाहाबाद - 517

किशनगंज - 467

यह डेम हुए लबालब

गोपालपुरा

उमेद सागर

बिलास डेम

नाहरगढ़ डेम

छतरपुरा

कालीसोत

अहमदी

महोदरी

Published on:
26 Jun 2025 02:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर