15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

video : घायल का टूटा दम, हत्या का मुकदमा दर्ज

मारपीट में हो गया था घायल

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 23, 2023

बारां. 24 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के मांगरोल रोड पर कुंड चौराहे के समीप मियाड़ा गांव निवासी पवन यादव को कुछ लोगों ने लाठियों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। उसे बारां चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया था। गुरुवार दोपहर को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय कोटा में उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने बताया कि मामले में तफ्तीश की जा रही है। वहीं फरियादी की मृत्यु की सूचना के बाद सदर थाने से अधिकारी को कोटा रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मियाड़ा व खेड़ी जागीर गांव के ही आरोपी जोधराज गुर्जर, राम सिंह मीणा, अक्षय मीणा, सूरज मीणा, महेंद्र यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं। युवक की हत्या का मामला पूर्व रंजिश का बताया गया है।