8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Police: पहले के भरे नहीं, गहलोत सरकार ने बजट में की थी और पदों की घोषणा, हालत ये….इतने पद है रिक्त

Rajasthan Police: जिले में पुलिस के पूर्व रिक्त पदों पर तो नियुक्तियां हुई नहीं। बजट में सरकार की तरफ से और नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Nupur Sharma

Jun 22, 2023

photo_2023-06-22_19-03-35.jpg

बारां । Rajasthan Police: जिले में पुलिस के पूर्व रिक्त पदों पर तो नियुक्तियां हुई नहीं। बजट में सरकार की तरफ से और नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई। बजट 2023-24 में जिले के लिए एक एएसपी, एक सीआई तथा 3 एसआई के पद सृजित किए गए हैं। जिले में बीते करीब 6 वर्षों में पुलिस नफरी नहीं बढ़ पाई है। इसके चलते आपराधिक मामलों व घटनाओं पर अंकुश लगाने में मौजूदा पुलिसबल को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

सबसे अधिक एएआई के पद रिक्त
जिले में कुल 1717 पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के पद सृजित हैं। इसमें से वर्तमान में 302 अधिकारियों तथा 1415 हैडकॉन्सटेबल व कॉन्सटेबल के पद हैं। इनमें से 116 अधिकारियों तथा 1140 हैड व कॉन्सटेबलों के पदों पर ही सेवारत हैं। जिले में कुल 461 पद रिक्त हैं। इनमें भी सबसे अधिक एएसआई के पद रिक्त हैं। 216 सृजित पदों के स्थान पर महज 80 एएसआई ही सेवारत हैं, 136 रिक्त पड़े हैं।


यह भी पढ़ें : Rajasthan के इस जिले में चलती है शिक्षा की रेल, खेल-खेल में पढ़ते हैं बच्चे, जानिए अनोखे स्कूल के बारें में

22 थाने 14.18 लाख लोग
करीब 6992 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र फैले हुए जिले की जनसंख्या वर्ष 2011 मे 12.22 लाख थी। जो वर्तमान में बढ़कर करीब 14.18 लाख हो चुकी है। जिले में वर्ष 2021 तक 20 थाने संचालित थे। इसमें वर्ष 2022 में एक नया थाना पाली में शुरु किया गया था। वही वर्ष 2023 जनवरी में जिला मुख्यालय पर एक साइबर थाना शुरु किया गया था।

पद स्वीकृत मौजूद रिक्त
एसपी 01 01 00
एएसपी 03 01 02
डीएसपी 07 06 01
सीआई 28 09 19
एसआई 48 20 28
एएसआई 216 80 136
हैड कॉन्स्टे. 315 240 74
कॉन्सटेबल 1100 900 200


यह भी पढ़ें : राजस्थान में मरीजों को राहत, अब एक ही हॉल में जांच, दवा और प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा

बारां वृत में एक थाने की ओर दरकार
जिला मुख्यालय पर चार थाने संचालित है। जिनमें एक शहर कोतवाली नगर परिषद क्षेत्र में तथा एक सदर थाना ग्रामीण क्षेत्र एवं एक महिला थाना तथा एक नया थाना साइबर थाना मौजूद है। शहर कोतवाली थाने में तथा सदर थाने में अधिक दबाव व कार्यभार के चलते शहर में एक ओर थाने की दरकार है। हालांकि इसकी मांग कई वर्षों से चली आ रही है। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक नया थाना नहीं खोला है। नगरपरिषद क्षेत्र में सवा लाख से अधिक की आबादी के साथ ही लम्बा-चौड़ा क्षेत्र मौजूद होने से मामलों का अधिक भार रहता है।

जिले की जनसंख्या व क्षेत्रफल के अनुसार पुलिस नफरी तथा संसाधनों की कमी तो है ही, उपलब्ध संसाधनों से भी बेहतर कार्य करने का किया जाता है जतन। समय-समय पर उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया जाता है। राजकुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक, बारां