इस तरह होगा आयोजन
समाज के संपन्न व्यक्तियों, जन समुदाय एवं दानदाताओं की ओर से अपने परिवार में विशेष आयोजन सहित होली, दीपावली, मकर संक्रांति आदि त्योहार व विवाह, जन्मदिन, संतान प्राप्ति, मनोकामना पूर्ण होने तथा धार्मिक यात्रा, बच्चों को शिक्षा में सफलता, बच्चो को नौकरी मिलने, शादी की सालगिरह या अन्य किसी भी क्षेत्र में विशेष प्रगति होने पर विद्यालयों में भोज का आयोजन किया जाएगा। परिपत्र में उल्लेख है कि भोज में पोष्टिक खाद्य सामग्री, फल, मिठाइयां, दूध-दही परोसे जा सकेंगे।
गुणवत्ता में भी सुधार और शाला विकास भी
इस योजना में समाज की ओर से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग अतिरिक्त भोजन उपलब्ध करवाने के साथ वर्तमान में दिए जा रहे भोजन में गुणात्मक सुधार लाने, विद्यालयों में रसोई का निर्माण आदि के लिए किया जा सकेगा। आयुक्त ने आदेश में बताया कि राज्य में पीएम पोषण योजना 8वीं तक के विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध करवाने के साथ आपसी सामंजस्य, विद्यालयों मेंं ठहराव एवं नामांकन वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।