
सदर थाना पुलिस टीम ने शादी करवाने के नाम पर जिले में करीब एक डेढ़ साल से सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस के तहत राशि हड़पने का गोरखधंधा चलाने वाली दो दुल्हनों व चार दलालों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 14 जून 2024 को मनोज योगी निवासी ईश्वरपुरा थाना मांगरोल ने सदर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके और भाई की शादी करवाने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपए नगद लिए गए थे। इससे पहले कोटा निवासी एक युवक से शादी करवाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रूपए लिए गए। रुपए लेने के बाद लड़कियां साथ भेज दी थी। लेकिन अगले दिन ही वो फरार हो गई। उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शादी का झांसा देकर लूटने वाले गिरोह के आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार
बारां. सदर थाना पुलिस टीम ने शादी करवाने के नाम पर जिले में करीब एक डेढ़ साल से सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस के तहत राशि हड़पने का गोरखधंधा चलाने वाली दो दुल्हनों व चार दलालों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 14 जून 2024 को मनोज योगी निवासी ईश्वरपुरा थाना मांगरोल ने सदर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके और भाई की शादी करवाने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपए नगद लिए गए थे। इससे पहले कोटा निवासी एक युवक से शादी करवाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रूपए लिए गए। रुपए लेने के बाद लड़कियां साथ भेज दी थी। लेकिन अगले दिन ही वो फरार हो गई। उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
केस दर्ज होने के 12 घंटों में ही पकड़ा
सदर थाना पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर ही दो लुटेरी दुल्हनों व चार दलालों को गिरफ्तार किया है। संतोपिनी श्रृंगी उर्फ नेहा दास पत्नी जोधराज नागर 25 साल निवासी पूरना बस्ती झरसुगुड़ा ओडिशा पति जोधराज के साथ मिलकर शादी करवाने के नाम पर राशि हड़पने का गोरखधंधा चलाती थी। इन दुल्हनों व दलालों से हड़पी गई राशि बरामद की गई। दलाल लेलिन कुमार पुलिस अभिरक्षा में है। उससे पूछताछ की जा रही है। लुटेरी दुल्हनों व दलालों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व पुलिस उपाधीक्षक ओमेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत वृत्त बारां के निर्देशन में सदर थाना सीआई छुट्टनलाल मीना तथा चौकी प्रभारी कोयला लक्ष्मीचन्द के नेतृत्व गठित टीम ने यह कार्रवाई की। इसके तहत दुर्गेश्वरी चांद उर्फ चांदनी उर्फ राधिका पत्नी मनोज ङ्क्षसह पुत्री प्रफुल्ल चांद जाति हरिजन उम्र 31 साल निवासी गठियाबुड मोहल्ला ग्राम एच कांटापाली थाना सदर झारसुगुदा जिला झारसुगुदा ओडिशा, लक्ष्मी बंचुर पत्नी ङ्क्षपटू मुंडा 25 साल निवासी झारसुगुड़ा को गिरफ्तार किया गया।
यह दलाल गिरफ्तार
पंकजनी बाग पत्नी हेमन्त बाग 40 साल निवासी बारागढ़, प्रिया ङ्क्षसह उर्फ कुसुम उर्फ कौशल्या पत्नी लेलिन कुमार 31 साल निवासी झरसुगुड़ा, संतोषिनी श्रृंगी उर्फ नेहा दास पत्नी जोधराज नागर 25 साल निवासी झरसुगुड़ा, लेलिन कुमार पुत्र खगेश्वर कुसुम 32 साल झरसुगुड़ा ओडिशा को गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
15 Jun 2024 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
