4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70 बीघा जमीन पर लहराती फसल को पुलिस ने करवाया नष्ट, जानें क्यों?

राजस्थान के इस जिले में भूमि पर खड़ी अतिक्रमी की फसल को शनिवार को कार्यवाही कर नष्ट कर दिया तथा वन भूमि पर जेसीबी से ट्रेंचे खोद दी। जानें क्यों ....?

2 min read
Google source verification

वन विभाग ने वन भूमि पर खड़ी अतिक्रमी की फसल को शनिवार को कार्यवाही कर नष्ट कर दिया तथा वन भूमि पर जेसीबी से ट्रेंचे खोद दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपिका रेंजर के निर्देश पर वनपाल लक्ष्मीनारायण सहरिया के नेतृत्व में सिमलोद, किशनपुरा, नाहरगढ़ सहित जलवाड़ा नाका के वन कर्मियों ने फसल नष्ट की।

नाका अहमदी वनखंड में जमींदारा क्षेत्र में एक अतिक्रमी ने वन भूमि पर अतिक्रमण कर तिल्ली फसल की बुवाई कर रखी थी। फसल को ट्रेक्टर से नष्ट कराया। कार्यवाही के दौरान दो महिलाओं ने आकार विरोध भी किया। जिन्हे समझाईश कर वापस भेज दिया।

उल्लेखनीय हैं कि उक्त वन भूमि पर कब्जे को लेकर बिहारी बंजारा व बहादुर बंजारा में एक दशक से झगड़ा चल रहा हैं। दोनों के परिवारों में कई बार गंभीर झगड़े भी हो चुके हैं। पुलिस में भी प्रकरण दर्ज हैं। वन विभाग उक्त भूमि पर 3 बार जेसीबी से खाई ट्रेंचे खुदवा चुका हैं। एक बार फसल भी जब्त कर नीलाम कर चुका हैं।

वन प्रेमियों का कहना हैं कि विभाग को नई पुरानी का राग अलापना छोड़ कर अतिक्रमियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना चाहिए और वन भूमि पर क्लोजर लगवाएं तब ही वन भूमि अतिक्रमियों के कब्जे से मुक्त हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिल पाएगा फ्री गेहूं

70 बीघा वन भूमि पर लहलहाई फसलें

जहां एक ओर वन विभाग दावा करता हैं कि नई वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। पुरानी को रोकेंगे नहीं। जबकि इस वर्ष बारिश में अतिक्रमियों ने करीब 126 बीघा वन भूमि के सैंकड़ो पेड़, पौधे नष्ट कर कब्ज़ा कर लिया। 70 बीघा बालापुरा क्लोजर में उड़द व 10 बीघा नया गांव में कुर्क फार्म हॉउस में धान की फसल लहलहा रही हैं। हरिपुरा वॉच टॉवर के निकट करीब 40 बीघा वन भूमि पर पेड़, पौधे काट कर वन भूमि की हकाई कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन परिवारों को मिलेगा 300 वर्गमीटर का फ्री प्लॉट, 2 अक्टूबर को CM भजनलाल सौंपेंगे पट्टे