
केलवाड़ा नगर के विश्वकर्मा चौराहे पर बारातियों से भरी ट्रॉली रविवार को पलट गई। दुर्घटन में 20 बारातियों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रॉली बारातियों से भरी थी। ड्राइवर ने चौराहा होने के कारण ट्रैक्टर को अचानक मोड़ दिया, इसके कारण ट्रॉली पलट गई। बाराती बंटी सहरिया, बाबूलाल सहरिया, नीरज सहरिया, जगदीश सहरिया ने बताया कि बारात माजरावता थाना सदर बारां से किशनगंज पंचायत समिति के रामपुरिया टोड़िया गांव गई थी। जो रविवार प्रात: लौट रही थी।
दहेज का सामान सहित ट्रॉली में 40 बाराती सवार थे। इनमें गोबरीलाल सहरिया के गर्दन में फ्रैक्चर, चरत सहरिया, तेजपाल सहरिया, जगमोहन सहरिया, बंटी सहरिया, दीनू सहरिया, सुरेंद्र सहरीया, आदित्य सहरिया, शनि सहरिया निवासी समरानिया, दो छोटे बच्चों सहित लगभग 20 बारातियों के चोटे आई है। घटनास्थल पर तुरंत आसपास के दुकानदारों के सहयोग से ट्रॉली को सीधा करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस जाप्ता भी पहुंच गया।
Published on:
20 May 2024 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
