17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताबड़तोड़ कार्रवाई, 900 टन बजरी जब्त

बारां. जिले में मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए सीसवाली, अंता, भैरूपुरा में 900 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया। इसके अलावा 125 ट्रॉली बजरी भी पकड़ी गई। बारां कोतवाली पुलिस ने झालावाड़ रोड पर अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए।

2 min read
Google source verification
ताबड़तोड़ कार्रवाई, 900 टन बजरी जब्त

ताबड़तोड़ कार्रवाई, 900 टन बजरी जब्त

बारां. जिले में मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए सीसवाली, अंता, भैरूपुरा में 900 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया। इसके अलावा 125 ट्रॉली बजरी भी पकड़ी गई। बारां कोतवाली पुलिस ने झालावाड़ रोड पर अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए।
कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात झालावाड़ रोड आईटी आई कॉलेज के पीछे सरकारी चारागाह भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते एक जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चोधरी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर अवैध खनन को लेकर जारी अभियान के तहत एएसआई डालूराम को मय टीम के रवाना किया गया था। टीम को देखकर झालावाड रोड आईटीआई के पीछे सरकारी चारागाह भूमि के पीछे अवैध खननकर्ता मौके पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली को छोडकऱ भाग गए। जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। जेसीबी व ट्रैक्टर के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
125 ट्रॉली बजरी जब्त
सीसवाली. कस्बे के अन्ता रोड पर जमा 100 ट्रॉली बजरी के स्टॉक को जब्त किया गया। तहसीलदार दीवान मंजूर अली ने इसकी सूचना खनन विभाग को दी। मदारपुरा मस्जिद के पीछे से भी 25 ट्रॉली अवैध बजरी जब्त की गई। इस मौके पर काननूगो बंशीलाल मीणा, पटवारी बृजमोहन शाक्यवाल, सहायक थानाधिकारी प्रकाश नागर व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
टीम ने किए तीन जगह से बजरी के स्टॉक जब्त
कवाई. थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरूपुरा में खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने 300 टन अवैध बजरी के स्टॉक को जब्त किया। मंगलवार सुबह की गई कार्रवाई शाम तक जारी थी। टीम ने भैरूपुरा के पास से तीन अलग-अलग जगह से अवैध बजरी के स्टॉक जब्त किए। खनिज विभाग के कार्यदेशक सुधांशु उपाध्याय ने बताया कि टांचा व भैरूपुरा गांव के पास अवैध खनन निर्गमन व स्टॉक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगह बजरी के स्टॉक को जब्त किया गया। यह कुल 300 टन थी। बजरी को थाना परिसर लाया गया। इस दौरान कवाई थानाधिकारी छाजू ङ्क्षसह, उपखण्ड अधिकारी छीपाबड़ौद किशन मुरारी मीना, खनिज विभाग बांरा के खनिकार्यदेशक सुधांशु उपाध्याय, सहित पुलिस जाप्ता थाना कवाई, राजस्व टीम की भी मौजूद रही।
अचानक हुई छापेमारी से मचा हडक़ंप
अन्ता ञ्च पत्रिका. बजरी के अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ जिला कलक्टर के आदेशों की पालना करते हुए कस्बे में भी में बजरी भण्डारणों पर छापेमारी की गई। इसके बाद बजरी भंडारण करने वालों में हडक़ंप मच गया। एसडीएम दीपक महावर की अध्यक्षता में बनी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन बजरी भण्डारणों से लगभग 600 टन बजरी जब्ती की कार्यवाही की गई ।
अचानक हुई कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। एसडीएम दीपक महावर व तहसीलदार सुरेंद्र गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ बजरी के स्टॉक पर पहुंचे। यहां उन्होंने तीन बजरी भण्डारणों से लगभग 600 टन बजरी जब्त की। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र गुर्जर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी व भारी भरकम पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। महावर ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार व जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन व अवैध बजरी भंडारण जिन्होंने चारागाह, नगर पालिका की जगह व वन विभाग की जगहों पर अवैध बजरी का भंडारण कर रखा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम की अध्यक्षता में पुलिस प्रसाशन, वन विभाग, माइङ्क्षनग विभाग व परिवहन विभाग की टीम का संयुक्त गठन किया गया है।