6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भंवरगढ़-नाहरगढ़ मार्ग पर बरनी नदी की पुलिया बही, 34 पशुपालकों का रेस्क्यू किया

क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते भंवरगढ़-नाहरगढ़ मार्ग स्थित बरनी नदी की पुलिया तेज बहाव में बह गई। इसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। साथ ही विद्युत विभाग की आपूर्ति लाइन भी बह गई।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 24, 2025

क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते भंवरगढ़-नाहरगढ़ मार्ग स्थित बरनी नदी की पुलिया तेज बहाव में बह गई। इसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। साथ ही विद्युत विभाग की आपूर्ति लाइन भी बह गई।

source patrika photo

भंवरगढ़. क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते भंवरगढ़-नाहरगढ़ मार्ग स्थित बरनी नदी की पुलिया तेज बहाव में बह गई। इसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। साथ ही विद्युत विभाग की आपूर्ति लाइन भी बह गई। इसके कारण कस्बे सहित क्षेत्र के सभी गांवों की आपूर्ति भी ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मध्यप्रदेश में तेज बरसात के कारण बरनी नदी की पुलिया के ऊपर पानी आ गया। दबाव अधिक होने के कारण तेज बहाव में पुलिया, 123केवी बिजली लाइन बह गई। तभी से इस मार्ग पर आवागमन बंद है। इसी प्रकार प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने जिले में दो स्थानों पर फंसे 34 चरवाहों और कई मवेशियों का रेस्क्यू किया

चरवाहों और मवेशियों को निकाला

सोमवार सुबह सूचना मिली कि ग्राम पंचायत ख्यावदा की सीमा पर स्थित ग्राम पीतामपुरा व रामपुरा के मध्य चारागाह भूमि पर रुके हुए पाली, ब्यावर, अजमेर, भीलवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों से आए भेड़पालक पार्वती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के टापू में फंस गए हैं। तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर शाहाबाद, तहसील प्रशासन और जिला अधिकारी बारां से मौके पर पहुंचे। दैगनी पुलिया के रास्ते से प्रशासनिक टीम वहां पहुंची, जहां 21 पुरुष, 8 महिलाएं और बच्चे, कुल 29 लोग, 2450 भेड़, 31 ऊंट, 1 खच्चर, 9 कुत्ते फंसे हुए थे। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और ग्राम रामपुरा सुंडा के प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से भोजन व पानी की व्यवस्था भी करवाई गई। इधर, थाना नाहरगढ अन्तर्गत सोमवार सुबह पार्वती नदी के टापू पर फंसे 5 ग्रामीणों का एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। बारां में तैनात रेस्क्यू टीमों बी-3 और बी-4 के प्रभारी हैड कॉन्स्टेबल रामनिवास, करण ङ्क्षसह को सूचना मिलने पर घटनास्थल रवाना किय गया था। दोनों रेस्क्यू टीम प्रभारी 20 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंचे। मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। टीम कमाण्डर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम मोटर बोट से पारकर टापू पर फंसे ग्रामीणों के पास पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने टापू पर फंसे 5 ग्रामीणों को लाइफ जैकेट पहनाकर नदी पार करवाई। बचाए गए ग्रामीणों के नाम भीमराज सुमन, रघुराज सुमन, भागचन्द सुमन, प्रदीप सुमन, नरेन्द्र माली सभी ग्राम सुण्डारामपुरा निवासी हैं।