5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

tourist guide : शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को मिली बॉर्डर होमगार्ड की सुरक्षा

अब वन्यजीवों और जंगल होगा और सुरक्षित, मिलेगी द्विस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 08, 2022

tourist guide : शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य मिली बॉर्डर होमगार्ड की सुरक्षा

tourist guide : शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य मिली बॉर्डर होमगार्ड की सुरक्षा

गऊघाट. क्षेत्र के शेरगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य में अब वन विभाग के साथ-साथ बॉर्डर होमगार्ड भी गश्त लगाया करेंगे। इसके साथ ही यहां के वन्यजीवों और जंगलों को द्विस्तरीय सुरक्षा मिल सकेगी। ऐसे में अभ्यारण्य क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी।

शेरगढ अभ्यारण्य बारां जिले में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वन विभाग के प्रहरी यहां पर गश्त कर रहे हैं। इससे अभ्यारण्य क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित होंगे। जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर स्थित शेरगढ़ परवन नदी के किनारों पर स्थित समृद्ध अभ्यारण्य है। यहां पर बड़ी संख्या में वन्यजीव और पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। वन विभाग की ओर से वन्यजीव, जंगल को संरक्षित करने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर यहां कई कार्य करवाए जा रहे हंै। वनक्षेत्र में वनकर्मी गश्त करते हैं। इसके साथ ही एक माह से यहां बॉर्डर होमगार्ड की तैनाती भी की जा चुकी है। पांच जनो का सशस्त्र दस्ता अभयारण्य क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहा है। इससे अभयारण्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगने के साथ ही यहां की सुरक्षा और सुनिश्चित हुई है।
शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य बारां जिले से लगभग 65 किमी दूर शेरगढ़ गांव में स्थित, है। यह 98 वर्गकिमी के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रकृतिप्रेमियों के लिए शेरगढ़ अभयारण्य की यात्रा एक यादगार अनुभव होता है। यह अभयारण्य कई वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है। इसके साथ ही यह पौधों की कई लुप्तप्राय: प्रजातियों का घर है। पर्यटक शेरगढ़ अभयारण्य में तेंदुआ, स्लॉथ भालू आदि जंगली जानवरों को देख सकते हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।

यह है खासियत
शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य वन्यजीव प्रेमियों को जीवनभर का अनुभव देता है। यहां आप पार्क में जानवरों और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देख और उनके बारे में खोज कर सकते हंै।
शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य पार्क में आप रोमांचक जंगल की सैर कर वन्यजीवों को निकटता से देख सकते हैं।
शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आप यहां की सुन्दरता और वन्यजीवों को अपने कैमरों में कैद कर सकते हैं।

अभयारण्य खुलने और बंद होने का समय
शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य पर्यटकों के घूमने के लिए सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहता है। अभयारण्य की पूर्ण और रोमांचक यात्रा के लिए 2-3 घंटे का समय पर्याप्त होता है। शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों के घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नही है। यहां आप बिना किसी शुल्क का भुगतान किये घूम सकते हैं। शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। इस समय वन्यजीव आपको धूप सेंकते हुए नजर आ सकते हैं।

आसपास घूमने लायक जगह
शाहाबाद किला, भंडदेवरा मंदिर, शेरगढ़ किला, शाहाबाद शाही जामा मस्जिद, सीताबाड़ी, तपस्वियों की बाड़ी, काकुनी मंदिर परिसर, सोरसन वन्यजीव अभयारण्य, सुरजकुंड, ब्राह्मणी माता मंदिर, नाहरगढ़ फोर्ट, कन्यादह बिलासगढ़, कापिलधारा, गुगोर किला आदि।