
धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर मिला रिमांड
कोतवाली पुलिस ने षडय़ंत्रपूर्वक तरीके से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मूल रूप से अटरू क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में कई दिनों से कोटा शहर में अनन्तपुरा क्षेत्र में रहता है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिया हुआ है तथा दस्तावेजों के मामले में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 25 अक्टूबर को दीनदयाल पार्क क्षेत्र निवासी रामबाबू बघेरवाल की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि राकेश औदिच्य मेरे अखबार के नाम या उससे मिलते जुलते नाम का दुरुपयोग कर रहा है। जबकि उपरोक्त अखबार को मैनें किसी भी व्यक्ति को बेचा नहीं है। मेरे अखबार के नाम का कूटकरण व जालसाजी तथा फर्जी हस्ताक्षर कर षडयन्त्रपूर्ण तरीके से मेरे अखबार को विक्रय कर दिया। इसके अलावा गैरकानूनी रूप से मेरे अखबार को आधार बनाकर षडयन्त्रपूर्ण तरीके से धोखाधडी कर संगठित अपराध किया जा रहा है। इस पर मुकदमा दर्ज कर एएसपी के निर्देशन व डीएसपी राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में कोतवाली प्रभारी राजेश खटाणा के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर युवक राकेश औदिच्य को रविवार को गिरफ्तार किया गया तथा सोमवार को न्यायला में पेशकर रिमांड पर लिया गया।
चतुर और बेहद चालक है आरोपी
पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि आरोपी काफी चतुर चालाक शातिर व अपराधिक प्रवृति का है। लोगो को ब्लैकमेल कर उनसे धन ऐंठने का काम करता है। लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी न्यूज सोशल मीडिया पर प्रकाशित कर उनकी छवि धूमिल कर भय पैदा करता है। उक्त आरोपी के खिलाफ कोटा, बारां व अटरू थानों में करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से अखबार के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। टीम में कोतवाली प्रभारी खटाणा के अलावा एएसआई अजीतङ्क्षसह, भरत ङ्क्षसह, कांस्टेबल सोनाराम व जितेन्द्र ङ्क्षसह शामिल थे।
Published on:
28 Nov 2023 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
