बारां

आखिर शुरू हो गया चैनल का काम ,जारी रहेगी एकांतरे जलापूर्ति

पेयजलापूर्ति के मुख्य स्रोत्र हीकड़दह पर इंटेकवेल के चैनल को गहरा करने का काम शुरू करा दिया।

2 min read
Jun 29, 2018
hikad deh

आखिर शुरू हो गया चैनल का काम ,जारी रहेगी एकांतरे जलापूर्ति
बारां. छह दिनों के लगातार प्रयास के बाद अब जलदाय विभाग ने गुरुवार को शहर में पेयजलापूर्ति के मुख्य स्रोत्र हीकड़दह पर इंटेकवेल के चैनल को गहरा करने का काम शुरू करा दिया। यह काम शुरू होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। आगामी कुछ और दिनों तक बारिश नहीं होती है तो भी शहर के लोगों को अधिक दिनों तक एकांतरे पानी मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि गत कुछ दिनों से शहर में जलदाय विभाग की ओर से एकांतरे जलापूर्ति की जा रही है। इससे लोग परेशान हैं।
जलदाय विभाग के एक स्थानीय संवेदक ने अधिकारियों से चर्चा के बाद इंटेकवेल का चैनल गहरा करने के लिए कोटा से पोकलेन मशीन मंगवाई। मशीन बुधवार देर रात हीकडदह पर पहुंची। उसके बाद गुरुवार सुबह करीब नौ बजे से काम शुरू किया गया। शाम तक चैनल की मिट्टी निकालकर उसे गहरा करने का काम जारी रहा। इससे इंटेकवेल में पानी की कुछ आवक बढऩे की संभावना है।
सुबह से ही जुटे रहे लोग
इधर, एकांतरे जलापूर्ति व्यवस्था के तहत गुरुवार को भी आधे शहर में जलापूर्ति हुई। इस व्यवस्था से लोगों को अतिरिक्त पेयजल का बंदोबस्त करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह करीब छह बजे ही पानी का इंतजाम करने में जुट रहे हैं।
महाविद्यालय की प्रवेश सूची जारी
अटरू. राजकीय महाविद्यालय अटरू की प्रवेश सूची जारी हो गई है। नोडल अधिकारी दीपक कुमार मेहरा ने बताया कि इसमें सामान्य वर्ग की कट ऑफ ७५.६०, अन्य पिछड़ा वर्ग की कट ऑफ ७०.४०, अनुसूचित जाति ६६.२० अनुसूचित जन जाति ६९.४० विशेष पिछड़ा वर्ग ६६.८० और दिव्यांग की कट ऑफ ५१.४० रही है। मुख्य प्रवेश सूची व प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी ४ जुलाई तक अपने मूल दस्तावेज का सत्यापन करा सकेंगे और ५ जुलाई तक ई-मित्र पर प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे।

Published on:
29 Jun 2018 06:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर