कस्बाथाना. कस्बाथाना से करीब 10 किमी दूरी से लेकर तलहटी ग्रामीण क्षेत्रों तक काले हरिण आसानी से दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एक काला हरिण करीब 20 से 30 हरिण के समूह का लीडर होता है। ऐसे में काफ़ी संख्या में इस क्षेत्र में हरिण होने के बाद भी इनकी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम दिखाई नहींं देते हैं। आए दिन यहां हरिण का शिकार होता रहता है। इस पर न तो वन विभाग, न ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है। रविवार को तलहटी के संदोकडा क्षेत्र में विचरण करते हरिण।