
यूथ अड्डा : युवाओं ने कहा-जीतने के बाद भी रखे सभी का ध्यान
छबड़ा. संसद सदस्य के रूप में ऐसे प्रत्याशी का चयन किया जाए तो संसद में पहुंचने के बाद भी मतदाताओं से किया गया वादा याद रखे। चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच रहने वाला सांसद चाहिए। सांसद ऐसा हो जो जिले के साथ देश के विकास का विजन रखता हो। स्थानीय समस्याओं के समाधान की सोच रखने और बेरोजगारी जैसी समस्या का समाधान करने वाला हो। यह बात अमरचंद बरडिया कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच चुनाव की चर्चा में निकलकर आई। चर्चा में विशेष यह रहा कि 26 अप्रेल को मतदान दिवस के दिन ऐसे उम्मीदवार को वोट करना होगा, जो खुद के बजाए जनता के बारे में सोचे।
जिले में संचालित पॉवर प्लांटों में स्थानीय युवाओं का रोजगार दिलाने का वादा आज तक अधूरा है। अभी भी बाहरी लोगों को नियुक्ति मिल रही है। स्थानीय लोग उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।
राजू बंजारा, छात्र
वोट मांगने के लिए घर आने वाले उम्मीदवार से सवाल-जवाब करेंगे। दूसरे मतदाताओं को भी तर्क-वितर्क करना चाहिए। जाति-धर्म या फिर किसी लालच में आकर मतदान नहीं करना चाहिए।
रोहित महावर, छात्र
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता है। यहां मेडिकल व इंजीनियङ्क्षरग की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए। उम्मीदवार से ये वादा लेंगें, तब मतदान करेंगे।
विकास मेघवाल, छात्र
माता-पिता की सबसे अधिक कमाई बच्चों की पढ़ाई पर खर्च हो रही है। यहां के कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं तो अभिभावक को राहत मिले। ऐसे ङ्क्षबदुओं पर बात करने वाले को वोट देंगे।
शादाब पठान, छात्र
छबड़ा छोटा शहर है, लेकिन विकास नहीं हो रहा है। ठीक से सफाई नहीं होती। युवाओं को विकास कराने वाले नेता को मतदान करना चाहिए। इसके लिए दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करेंगे।
सरफराज, छात्र
भ्रष्टाचार चरम पर है। जिस तरह मोबाइल में वायरस आने पर एंटी वायरस से सफाई की जाती है। उसी प्रकार ऐसे नेता को सांसद चुनेंगे, जो क्षेत्र से भ्रष्टाचार की सफाई करे।
नरेश पोटर, छात्र
Published on:
05 Apr 2024 11:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
