24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 November 2018 Aaj Ka Dainik Rashifal: मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, लाखों करोड़ों रुपयों का होगा लाभ

16 November 2018 आज का दैनिक राशिफल, Today Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, शुक्रवार को शुक्र की दृष्टि बदल रही हैं, मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

3 min read
Google source verification
rashifal

rashifal

बरेली। ग्रहों का सीधा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य कपिल चतुर्वेदी बता रहे हैं शुक्रवार को कैसा रहेगा विभिन्न राशियों के लिए दिन।

Rashifal l news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/08/rashi_fal_3715707-m.jpg">

मेष (Aries)
इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा। किसी पुराने बकाए रुपए की वसूली सहज होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। भय रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर होगा।

वृष (Taurus)
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कमजोरी और थकान महसूस कराने वाला होगा। काम में मन नहीं लगेगा। नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रयास करें। सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अच्‍छे समाचार मिल सकते हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मिथुन (Gemini)
इस राशि के जातकों का आज किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों में अनुकूलता रहेगी। घर के किसी छोटे सदस्य की चिंता रहेगी। वाणी में संयम रखें। शत्रुभय रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer)
इस राशि के जातकों के घर-बाहर अशांति रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शरीर का ध्यान रखें, कुसंगति से हानि होगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही घातक सिद्ध होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यावसायिक गतिविधि ठीक चलेगी। धनार्जन होने के योग बन रहे हैं।

सिंह (Leo)
इस राशि के जातकों के लिए आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा।

कन्या (Virgo)
आज आपके शत्रु घुटने टेकेंगे। भूमि और भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और उन्नति होगी। लेन-देन में लापरवाही न करें। धनहानि संभव है। व्यापार लाभदायक रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी।

तुला (Libra)
इस राशि के जातकों को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। बोलचाल में सावधानी रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। व्यवसाय संतोषजक रहेगा। जल्दबाजी न करें।

धनु (Sagittarius)
इस राशि के जातकों को आज चोट व रोग से बचना होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ सहज होगा। किसी नवयुवक की सहायता से काम बनेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। समय का लाभ लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर (Capricorn)
आज किसी काम के न होने से चिंता रहेगी और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

कुंभ (Aquarius)
आज आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान रहेगी।

मीन (Pisces)
इस राशि के जातकों को कुसंगति से हानि होगी। दूसरों की बातों में न आएं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षित कार्य बिगड़ सकते हैं। जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी हो सकती है। मातहतों तथा पार्टनरों से मतभेद होगा।