
बरेली। जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 27 लोगों को 7 से 15 प्रतिशत तक प्रतिमाह लाभ का लालच देकर कुल 1.72 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की तहरीर पर कैंट पुलिस ने खीरी और सीतापुर के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैंट थाना क्षेत्र के इचौरिया निवासी दुर्गेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी मुलाकात बॉमवीटिक फाउंडेशन बीमैक्स रियल्टी कंपनी के सीईओ/एमडी जय प्रकाश और डायरेक्टर आशा देवी मौर्य से हुई थी। आरोपियों ने उन्हें लखनऊ बुलाकर कहा कि कंपनी क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करती है और निवेशकों को 7 से 15 प्रतिशत तक प्रतिमाह लाभ देती है। इसके बाद दुर्गेश चंद्र शर्मा और अन्य लोगों ने 13 अप्रैल 2025 को लखनऊ के आलमबाग स्थित एक होटल में मीटिंग के लिए पहुंचकर निवेश किया, जहां जालसाजों ने लोगों से कुल 1.72 करोड़ रुपये हड़प लिए।
कैंट पुलिस ने इस मामले में सीईओ महिपाल मौर्य (मितौली, खीरी), डायरेक्टर आशा देवी मौर्य, फंड मैनेजर दयाशंक मौर्य, निकिता मौर्य और सीतापुर निवासी देवेन्द्र मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर से लेकर देहात तक 27 लोग हुए ठगी का शिकार जानकारी के अनुसार, ठगी के शिकार 27 लोगों में शामिल हैं, जिनमें दुर्गेश चंद्र शर्मा (इचौरिया) 6.44 लाख, आदर्श मौर्य (सुभाषनगर, साउथ सिटी) 4.23 लाख, सुशील कुमार (कैंट, उमरसिया) 12.14 लाख, मोर सिंह (कांधरपुर) 32 लाख, डीरेन्द्र कुमार (फतेहगंज पश्चिम) 1 लाख, नंद किशोर (गणेशनगर) 13 लाख, बृजेश सक्सेना (इफको कॉलोनी) 4.50 लाख और रतनपाल सिंह (मढ़ीनाथ) से 15 लाख रुपये ठगी हुई।
संबंधित विषय:
Published on:
13 Jan 2026 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
