1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 लाख और जेवर समेटकर गायब हुई दुल्हन, आज आनी थी बारात, पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप

बारादरी थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब घर में शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन बनने वाली युवती अचानक लापता हो गई। हैरानी की बात यह है कि युवती घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और जेवरात भी साथ ले गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब घर में शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन बनने वाली युवती अचानक लापता हो गई। हैरानी की बात यह है कि युवती घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और जेवरात भी साथ ले गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शादी की तैयारी के बीच अचानक गायब हुई बेटी

पीड़ित मां के मुताबिक, उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी 29 अप्रैल को तय की थी। शादी के लिए घर में पांच लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य जरूरी सामान रखा गया था। 26 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गई थीं, जबकि घर पर पति और दोनों बेटियां मौजूद थीं। अगले दिन 27 अप्रैल को जब वह लौटीं तो बड़ी बेटी घर से गायब थी। घर में रखा कैश और जेवर भी नहीं मिले। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा।

सीसीटीवी में दिखा पड़ोसी युवक

परिजनों ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में पड़ोस का युवक अमन युवती को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि इस पूरे मामले में अमन के पिता ओमकार, मां, बहन, भाई आकाश और एक दोस्त भी शामिल हैं। जब अमन के पिता से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बेटे के तीन दिन से घर से बाहर होने की बात कही और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के साथ ही मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।