बरेली

जिंदा सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा किसान, देखकर सहम गए डॉक्टर और स्टाफ, जाने क्या है मामला

नवाबगंज क्षेत्र के हरदुआ गांव में रविवार सुबह एक ऐसा वाकया हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। खेत में घास काटते समय सांप के डंसने के बावजूद किसान घबराया नहीं, बल्कि पहले सांप को दबोचा और फिर उसे घर ले जाकर डिब्बे में कैद कर दिया। इसके बाद उसी डिब्बे के साथ सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया।

less than 1 minute read
Aug 17, 2025
जिला अस्पताल में भर्ती किसान और डब्बे में सांप (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के हरदुआ गांव में रविवार सुबह एक ऐसा वाकया हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। खेत में घास काटते समय सांप के डंसने के बावजूद किसान घबराया नहीं, बल्कि पहले सांप को दबोचा और फिर उसे घर ले जाकर डिब्बे में कैद कर दिया। इसके बाद उसी डिब्बे के साथ सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ और मरीजों के परिजन ये दृश्य देखकर दंग रह गए।

घटना सुबह करीब 8 बजे की है, हरदुआ निवासी 55 वर्षीय किसान लालता प्रसाद अपने पशुओं के लिए चारा काटने खेत गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक सांप ने उन्हें डस लिया। उन्होंने सांप को वहीं पकड़ लिया और घर ले आए। घर पहुंचकर उसे एक डिब्बे में कैद कर दिया और फिर इलाज कराने के लिए बेटे के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचते ही जब किसान ने इलाज की गुहार लगाई और साथ में सांप से भरा डिब्बा दिखाया तो डॉक्टर और स्टाफ पलभर को सकते में रह गए। तत्काल डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती किया और एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया। चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालत फिलहाल स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि आमतौर पर लोग सांप के डंसने के बाद घबराकर भागते हैं या सांप को मार देते हैं, लेकिन सांप को जिंदा पकड़कर अस्पताल लाने का मामला बेहद दुर्लभ है। यह नजारा देखकर अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन भी दंग रह गए।

Also Read
View All
आईटीआई छात्र पर झोंका फायर, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोला, माफ कर दो…

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, टूटी और सरेआम बेआबरू हुई मोहब्बत

बार-बार बदलाव, बार-बार परेशानी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तिथियों ने छात्रों की मेहनत पर डाला पानी, जानें नया शेड्यूल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जंग शुरू, मैदान में उतारी नगर निगम ने पूरी फौज, 300 से ज्यादा कर्मियों को मिला ये टारगेट

मतदाता सूची : 3.58 लाख फार्मों में भारी गड़बड़ी, हजारों को नोटिस जारी होने से मची खलबली

अगली खबर