16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज हवा में टूटा हाईटेंशन तार, बस अड्डे पर बस पर गिरते ही लगी आग, अंदर सो रहा था हेल्पर, ऐसे बचाई जान

बहेड़ी में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ी बस पर गिर पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बहेड़ी में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ी बस पर गिर पड़ा। तार गिरते ही बस में जोरदार चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग भड़क गई। बस के अंदर सो रहा हेल्पर करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना से बस अड्डे के आसपास अफरा-तफरी मच गई।

बस में सो रहा हेल्पर करंट की चपेट में आया

जानकारी के मुताबिक पीलीभीत-बहेड़ी मार्ग पर चलने वाली बसें रविवार रात बस अड्डे के पास खड़ी थीं। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बस संख्या UP 26 T 9897 पर गिर गया। बस के अंदर सो रहा हेल्पर अन्नू निवासी मधोटांडा, जिला पीलीभीत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और बस में आग भड़क उठी।

चाय वाले की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पास ही चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने हालात को भांपते हुए तुरंत बिजली निगम को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

गंभीर हालत में हेल्पर जिला अस्पताल रेफर

करंट से झुलसे हेल्पर को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई जाती तो आसपास खड़ी बसों और दुकानों के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद देर रात तक बस अड्डे के आसपास दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग