बरेली

Bareilly News : किला में कई दिन से सड़ रहा था शव, भयंकर बदबू से बेचैन हुए मोहल्ले वाले, दरवाजा खुलवाया तो उड़े सबके होश

बरेली। किला में पड़ोसी के घर भयंकर बदबू आ रही थी। किसी जानवर के मरने की आशंका जताकर दरवाजा खोला गया तो सबके होश उड़ गए। एक अधेड़ का शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। कीड़े भी लग गए थे। देर रात पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

less than 1 minute read
Sep 16, 2023

किला के साहूकार नीम की चढ़ाई का मामला

मामला किला के साहूकार नीम की चढ़ाई का है। पड़ोसियों के मुताबिक यहां रहने वाले राजीव कुमार अग्रवाल (45) का शव डिकंपोज हो रहा था। उन्हें पहले तो लगा कि किसी जानवर का शव सड़ रहा है, लेकिन जब बदबू अधिक बढ़ गई और सास लेने में भी दिक्कत होने लगी तो उन्होंने राजीव के रिश्तेदार को सूचना दी। राजीव के रिश्तेदार ने किसी तरह दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए।

पत्नी की मौत के बाद बच्चों को गोद दे दिया

राजीव का शव सड़ रहा था कीड़े लग चुके थे। उन्होंने बर्फ मंगवाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिश्तेदार ने बताया कि राजीव की पत्नी की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों बच्चे रिश्तेदारी में पल रहे है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आएगा उसकी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Sept 2023 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर