10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के सिपाही को महिला ने गिरेबान पकड़कर पीटा, फिर भीड़ ने की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई, जाने क्यों भड़के लोग

एक महिला ने यूपी पुलिस के सिपाही को गिरेबान पकड़कर पीट दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ ने भी सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पहले सिपाही ने महिला के पति को थप्पड़ा मारा। उसके बाइक का पहिया छू गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

सिपाही को लोगों ने पीटा।

बरेली। एक महिला ने यूपी पुलिस के सिपाही को गिरेबान पकड़कर पीट दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ ने भी सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पहले सिपाही ने महिला के पति को थप्पड़ा मारा। उसके बाइक का पहिया छू गया था।

बाइक को ई-रिक्शा में ले जा रहे थे लादकर
किला थाना क्षेत्र में दूल्हे मियां मजार के पास रविवार दोपहर एक दंपति अपनी बाइक को ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का पहिया एक सिपाही को लग गया। तभी सिपाही ने ई-रिक्शा रोक लिया। बाइक मालिक को थप्पड़ जड़ दिया। पति का बचाव करने के लिए पत्नी आगे आईं। सिपाही को पकड़ लिया। पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। पता चला कि सिपाही ने महिला को थप्पड़ मारा है। इस पर सभी एकजुट हो गए और सिपाही को पीट दिया।

वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
जानकारी होने पर चीता पुलिस पहुंच गई। वहां से बा मुश्किल सिपाही को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर ले गई। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दिया। सिपाही की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग