बरेली

ट्रांसफार्मर से चिपककर युवक की मौत, हाथ-पेट पर मिले करंट के निशान, जाने पूरा मामला

बारादरी के मोहल्ला गंगापुर में मंगलवार सुबह मजदूरों की पुलिया के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। दीवार और ट्रांसफार्मर के बीच फंसे शव को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

less than 1 minute read
Aug 12, 2025
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान (Photo Patrika)

बरेली। बारादरी के मोहल्ला गंगापुर में मंगलवार सुबह मजदूरों की पुलिया के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। दीवार और ट्रांसफार्मर के बीच फंसे शव को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिाए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के आलमगीरि गंज निवासी 20 वर्षीय बबलू पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। आसपास के लोगों के मुताबिक बबलू को नशे की लत थी। वह ट्रांसफार्मर के पास कैसे पहुंचा, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत का कारण विद्युत करंट लगना प्रतीत हो रहा है।

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले, लेकिन हाथ और पेट पर करंट से जलने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read
View All
सब कुछ निगल गई आग, सोता रहा सिस्टम… शॉर्ट सर्किट से मकान में तबाही, लपटों में फंसा परिवार, फिर हो गया ये…

बरेली के सचिन की दुल्हनिया बनेंगी फिलिपींस की झे मेरी, सरहदों के पार पनपा प्यार, शादी के लिए आवेदन

रुवि की लापरवाही से बिगड़ा परीक्षा शेड्यूल: ऐन वक्त पर टली परीक्षा, केंद्रों पर मचा हड़कंप, अब इस दिन होगी परीक्षा

बरेली पहुंचे निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, यूजीसी नियमों पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, फिर कर दिया ये ऐलान

कानून तोड़ा तो खैर नहीं, डीआईजी का पुलिस को सीधा अल्टीमेटम, माफिया हों या गैंगस्टर, अब हर हाल में सख्त कार्रवाई

अगली खबर