27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन रिव्यू का झांसा देकर युवक से ठगी, साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 24 लाख, जानिए पूरा मामला

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने बताया कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर उन्हें छोटे-छोटे “टास्क” करने का लालच देकर ठगों ने लगातार कई बार में 24 लाख रुपये ठग लिए। जब उन्हें इसकी भनक लगी तो उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने बताया कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर उन्हें छोटे-छोटे “टास्क” करने का लालच देकर ठगों ने लगातार कई बार में 24 लाख रुपये ठग लिए। जब उन्हें इसकी भनक लगी तो उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के बन्नूयाल नगर के तन्मय कपूर के मुताबिक उन्हें मैसेज आया कि वे कैफे और होटल का रिव्यू करें। शुरुआत में उन्हें 150 रुपये और 2,800 रुपये के छोटे-छोटे रिव्यू टास्क के पैसे मिले। फिर धीरे-धीरे ठगों ने बड़े टास्क का झांसा देकर लगातार पैसे भेजने को कहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने बैंक के खातों से ठगों को कुल 24 लाख रुपये भेज दिए। ठगों ने “रिस्टोरेशन टास्क”, “क्रिप्टो टैक्स” और रिजर्व बैंक में फंसे पैसे का बहाना बनाकर लगातार और पैसे मांगते रहे।

जब पीड़ित ने पैसे वापस लेने की कोशिश की, तो ठगों ने बार-बार नए बहाने बनाए। ठगी के दौरान उन्हें बार-बार भरोसा दिलाया गया कि पैसे भेजने पर “जवाब में भारी रिटर्न” मिलेगा, लेकिन सभी बार पैसे ठगकर गायब हो गए। तन्मय ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी लोगों की तलाश में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग