बरेली

डेयरी वर्कर की गोली मारकर हत्या, पंचायतघर के सामने पड़ा मिला शव, जाने सच

कैंट क्षेत्र के मोहनपुर पंचायतघर के सामने शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी 25 वर्षीय संकित चौहान के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

less than 1 minute read
May 30, 2025
मृतक संकित चौहान (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। कैंट क्षेत्र के मोहनपुर पंचायतघर के सामने शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी 25 वर्षीय संकित चौहान के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार सुबह रोहित ने मोहनपुर पंचायतघर के पास शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस को मृतक के पास पड़े मोबाइल पर कॉल आ रही थी। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ अशोक नगर निवासी अंकित चौहान बात कर रहे थे। उन्होंने शव की पहचान अपने छोटे भाई संकित चौहान के रूप में की।

नशे का आदी था संकित चौहान

परिजनों के मुताबिक संकित नशे का आदी था और मेडिसिटी अस्पताल के सामने पराग डेयरी की दुकान पर काम करता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे तक वह दुकान पर मौजूद था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। रातभर फोन करने के प्रयास के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के सीने के बाईं ओर गोली लगने जैसा निशान है, जहां से खून भी निकला है। इससे साफ है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या की वजह और हत्यारों की तलाश में जुटी है।

Also Read
View All

अगली खबर