17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एग्जाम के बहाने घर से निकली युवती, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा था ये सच…

नवाबगंज के बिजोरिया रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह 26 वर्षीय युवती गुलनाज उर्फ नरगिस ने ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। नवाबगंज के बिजोरिया रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह 26 वर्षीय युवती गुलनाज उर्फ नरगिस ने ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान लल्ला मार्केट निवासी फहीम की पुत्री के रूप में हुई। घटना के समय गुलनाज के पास मिला सुसाइड नोट उसकी मौत की वजह बताता है।

परिवार ने बताया कि गुलनाज बरेली के एक इंस्टिट्यूट में परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह परीक्षा देने घर से निकली और अपनी मां शहनाज से कहकर गई, मैं जा रही हूं, अपना ख्याल रखना। देर हो रही है, बस छूट जाएगी। पर किसी को अंदाजा नहीं था कि गुलनाज ट्रेन से जाएगी और कभी वापस नहीं लौटेगी।

घटना के बाद सूचना पाकर नवाबगंज पुलिस और पीलीभीत रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवती को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

परिवार ने बताया कि गुलनाज ने अपने पर्स में सुसाइड नोट लिखा था। उसमें उसने बैंक से निकाले दस हजार रुपये और झुमके अलमारी में रखने की जानकारी दी। सुसाइड नोट में गुलनाज ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से ऊब चुकी है और किसी को परेशान न किया जाए। परिजनों का कहना है कि गुलनाज की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग